Salman Khan Share Pics: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान( Salman Khan) सिकंदर( Sikandar) की रिलीज के बाद से सुपर एक्टिव हो गए हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने लोगों की बातों को दिल पर ले लिया है और अब से पूरा ध्यान फिटनेस पर देने वाले हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कल रात ही भाईजान अपने फैंस को जिम की एक झलक दिखाई है। मेहनत कर पसीना बहाते हुए सलमान खान ने दो फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में उनके चेहरे की चमक देखकर लग रहा है कि वह एक हाथ से ही दुश्मन को चकनाचूर कर देंगे।
दरअसल सलमान खान( Salman Khan) ने जिम करते हुए दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह बेंच पर लेटकर बाइसेप्स की कसरत कर रहे हैं। कैमरे में उनकी फौलादी बाजू नजर आ रही है। ब्लैक सैंडो पहनकर सलमान खान जिम में पसीना बहा रहे हैं। इन फोटोज के साथ कैप्शन भी ध्यान देने वाला है। उन्होंने लिखा है" मोटिवेशन के लिए धन्यवाद" । इस कैप्शन को पढ़कर लोग तरह-तरह के कॉमेंट भी करते नजर आए। लोगों ने उनके इस पोस्ट को कल मिली धमकी से भी जोड़कर देखा।
फैंस ने किए जमकर कॉमेंट
दरअसल कल ही सलमान खान को फिर से धमकी मिली थी। पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति ने लिखकर भेजा था कि वह सलमान खान को मार देगा। ऐसे में लोगों ने कॉमेंट किए कि आप दुश्मन को चकनाचूर कर देने का दम रखते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा भाईजान अपना ध्यान रखिए। किसी एक यूजर ने कहा कि भाईजान अपने पुराने रूप में एकबार फिर से लौट रहे हैं।
