बॉलीवुड

Salman Khan ने घर पर हुई फायरिंग के बाद वीडियो शेयर कर दिखाया दम, फैंस बोले- 'असली सिकंदर'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2024, 04:43 PM IST

Salman Khan Video After Firing Incident: सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद फैंस के लिए खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर फैंस ने भाईजान पर खूब प्यार लुटाया।

Image

Instgram

Salman Khan First Video After Firing Incident: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। सलमान खान के घर पर हुए इस हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। अब इस हमले के बाद सलमान खान के परिवार के लोग मीडिया के सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में अरबाज खान और शूरा खान का वीडियो सामने आया था। इसके अलावा सलीम रिएक्शन भी सामने आया था। अब इन सब के बाद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। सलमान खान का नया वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

फायरिंग के बाद सलमान खान ने शेयर किया वीडियो

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर कल यानी 14 अप्रैल के दिन कुछ हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। इसके बाद से सलमान खान काफी चर्चा में बन हुए हैं। इन सब के बीच सलमान खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान काफी दमदार नजर आ रहे हैं। सलमान खान का नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद भाईजान के फैंस खुशी से झूम उठे। सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट करते हुए नजर आए।

वीडियो पर फैंस ने जमकर किए कमेंट्स

सलमान खान के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आए। सलमान खान के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'करोड़ों लोगों की दुवा आपके साथ है'। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'भाई का अपडेट देने का तरीका थोड़ा कैजुअल है'। इसके अलावा भी कई यूजर्स सलमान खान के वीडियो पर कमेंट करते हुए नजर आए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article