बॉलीवुड

Salman Khan-Nayanthara की एक्शन एंटरटेनर को मिला टाइटल, टॉक्सिक-एनिमल के छूटेंगे पसीने

सलमान खान इन दिनों निर्माता दिल राजू की अपकमिंग मूवी में व्यस्त हैं, जिसको टाइटल मिल चुका है। ऐसी खबरें हैं सलमान खान और नयनतारा स्टारर एक्शन एंटरटेनर को मेकर्स मॉन्स्टर के नाम से रिलीज करेंगे।

Image

Salman Khan-Nayanthara की एक्शन एंटरटेनर को मिला टाइटल, टॉक्सिक-एनिमल के छूटेंगे पसीने

सलमान खान और नयनतारा स्टारर एक्शन फिल्म को शुरू हुए काफी समय हो चुका है लेकिन अब तक इसका आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है। जब से डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली ने अपनी अपकमिंग मूवी का ऐलान किया है, तब से ही लोग इसे SVC63 के नाम से पुकार रहे हैं। हालांकि अब उन्हें अपने पसंदीदा स्टार की फिल्म को ऐसे नाम से नहीं पुकारना होगा क्योंकि मेकर्स ने इसका टाइटल फाइनल कर लिया है। फिल्मफेयर ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि सलमान खान और नयनतारा स्टारर एक्शन फिल्म का नाम मॉन्स्टर होगा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: क्या Vijay Sethupathi ने छोड़ी दी Vetri Maaran की Arasan? जानें सच्चाई

Monster होगा Salman Khan की फिल्म का नाम

फिल्मफेयर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है कि सलमामन खान और नयनतारा स्टारर एक्शन फिल्म को निर्माता दिल राजू बहुत बड़े स्तर पर शूट कर रहे हैं। इसमें दर्शकों को जबरदस्त एक्शन सीन्स के साथ-साथ काफी खून-खराबा दिखाई देगा। ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने ये फैसला लिया है कि वो मूवी का नाम मॉन्स्टर रखेंगे। ये टाइटल ना केवल मूवी बल्कि सलमान खान के ऊपर भी फिट बैठता है। मेकर्स जल्द ही मूवी के नाम का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Dharman: रजनीकांत के साथ दो-दो हाथ करेगा ये एक्टर, पहली बार साथ करेंगे काम

EID 2027 पर आएगी भाईजान की Monster

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मॉन्स्टर की रिलीज डेट की बात करें तो वो मेकर्स इसे अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। इसी मौके पर प्रभास की स्पिरिट आनी है, जिसे संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं। दोनों ही मूवीज एक्शन जॉनर की है, जिनमें खूब सारा खून-खराबा होगा। ऐसे में ये तो पक्का है कि ईद 2027 खून खराबे वाली रहेगी। वैसे आप इन दोनों में से किस मूवी के लिए ज्यादा एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article