बॉलीवुड

Salman Khan Firing Case: गोलीबारी और धमकियों से दहशत में हैं सलमान खान के पड़ोसी प्रेम सोनी, कहा- 'हम सब चिंता में हैं...'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 15, 2024, 11:02 AM IST

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर पर फायरिंग का मामला बीते दिन सामने आया है, जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। इस बीच अब पूरे मामले में सलमान खान के पड़ोसियों का भी बयान सामने आ गया है।

Image

Salman Khan's Neighbors are worrying cause of firing outside Salman Khan

Salman Khan Firing Case: सलमान खान (Salman Khan) के घर पर फायरिंग केस ने सभी का दिल दहला दिया है। सोशल मीडिया पर भी सलमान खान के घर फायरिंग का मामला बीते दिन सामने आया है, जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। इस बीच अब पूरे मामले में सलमान खान के पड़ोसियों का भी बयान सामने आ गया है। सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों के बाद अब एक्टर के घर पर हुआ ये हमला एक काफी भयानक स्थिति पैदा कर रहा है, जिससे फैंस से लेकर पड़ोसी और परिवार वाले भी डर की सिचुएशन में हैं।

एक्टर पर हुए इस हमले के बाद अब मुंबई पुलिस भी एक्शन में आ गई है, इस बीच उन्होंने एक शूटर की पहचान भी कर ली है। सलमान खान के घर पर हुई इस फायरिंग के बाद अब उनके पड़ोसियों का भी बयान सामने आया है, आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

सलमान खान के पड़ोसी ने दिया ये बयान

इंडिया टुडे से बात करते हुए सलमान खान के पड़ोसी और डायरेक्टर प्रेम सोनी ने खुलासा किया कि हालांकि उनकी शूटिंग के बाद सलमान खान से बात नहीं हुई है, लेकिन उनके मुताबिक एक्टर 'बिल्कुल ठीक' हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हर चीज का ध्यान रखा जा रहा है और उन्होंने सभी को यह भी आश्वासन दिया कि चीजें नियंत्रण में हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article