बॉलीवुड

Salman Khan Firing Case: गोलीबाजी के बावजूद काम करना नहीं छोड़ेंगे सलमान खान, एक्टर ने कही ये बात

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 15, 2024, 03:48 PM IST

Salman Khan Firing Case: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर पर हुई फायरिंग की खबर ने सभी को झंकझोर कर रख दिया है। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि एक्टर इस घटना के बाद भी काम करना बंद नहीं करने वाले हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Salman Khan will not sacrifice his work Schedule

Salman Khan Firing Case: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर पर हुई फायरिंग की खबर ने सभी को झंकझोर कर रख दिया है। बीते दिन कुछ हमलावरों ने सलमान खान के घर पर न सिर्फ हमला किया बल्कि दहशत का माहौल भी फैला दिया है, इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है और यह भी साफ कर दिया है कि वह इससे भी बड़े हमले की प्लानिंग कर रहे हैं। सलमान खान कई अपकमिंग फिल्मों के लिए काम कर रहे हैं, हमेशा ही एक्टर का शेड्यूल काफी बिजी रहता है और उन्हें अपने काम से ब्रेक लेना भी बिल्कुल पसंद नहीं है।

इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि एक्टर इस घटना के बाद भी काम करना बंद नहीं करने वाले हैं। एक्टर का मानना है कि वह इन धमकियों और हमलों ये डर कर अपना काम नहीं रोकने वाले हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

सलमान खान ने हमने के बाद टीम को दिए साफ निर्देश

एक्टर सलमान खान पर हमले की खबर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों से लेकर आम फैंस को भी परेशान कर दिया है। इस बीच अब इंडिया टुडे की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने अपनी टीम को निर्देश दे दिए हैं कि इस घटना की वजह से शेड्यूल में किसी तरह का बदलाव नहीं आना चाहिए, वह अपने काम के साथ समझौता नहीं करना चाहते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article