टीवी मसाला

Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट प्रिया मलिक ने की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 10:05 PM IST

Priya Malik Wedding photos : बिग बॉस 9 फेम कंटेस्टेंट प्रिया मलिक ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बख्शी से शादी कर ली है। प्रिया और करण की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Image

Priya Malik Wedding (image : instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रिया मलिक ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी की
  • प्रिया और करण की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
  • प्रिया लंबे समय से करण के साथ रिलेशनशिप में हैं

Priya Malik Wedding: बिग बॉस 9 कंटेस्टेंट प्रिया मलिक (Priya Malik) ने दोबारा शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बख्शी (Karan Bakshi) से शादी की है। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच में इंटीमेंट वेडिंग की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल ने दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की। प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। प्रिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इससे पहले प्रिया ने भूषण मलिक से शादी की थी। लेकिन 2018 में उनका तलाक हो गया था। आइए जानते हैं कौन है प्रिया मलिक के पति करण बख्शी।

प्रिया मलिक ने गुरुद्वारे में पति के साथ सात फेरे लिए। प्रिया पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हैवी जैवलरी के साथ कैरी किया। वहीं, प्रिया के पति करण बख्शी ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है। उन्होंने अपने लुक को पिंक पगड़ी के साथ मैच किया है। प्रिया ने करण से सिख रीति - रिवाज से शादी की।

प्रिया और करण के प्री वेडिंग फंक्शन की रस्में 7 अक्टूबर को शुरू हो गई थी। प्रिया मलिक के मेहंदी और संगीत की तस्वीरें सामने आई हैं। प्रिया के पति करण बख्शी दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन है। साल 2019 में प्रिया मलिक ने करण बख्शी के साथ 28 अक्टूबर को सगाई की थी। सगाई के एक साल बाद प्रिया ने साल 2020 में 30 अक्टूबर को सगाई की तस्वीरें शेयर की थी। सगाई के तीन साल बाद प्रिया मालिक ने शादी की है।

कैसे हुई थी करण और प्रिया की पहली मुलाकात

प्रिया सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। प्रिया देहरादून की रहने वाली हैं। पिया की पहली मुलाकात करण से उनकी ही बिल्डिंग में हुई थी। प्रिया ने कहा था कि दोनों एक साल से उस बिल्डिंग में रह रहे थे लेकिन कभी मुलाकात नहीं हुई थी। पहली बार लिफ्ट में मिले थे, वहां करण ने उनसे कुछ बात की थी जिसे सुनने के बाद वो चिढ़ गई थी। लेकिन बाद में दोनों की बातें शुरू हुई। प्रिया और करण की दोस्ती प्यार में बदल गईं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article