बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर फैंस को मिला खास तोहफा, सिनेमाघरों में 100 रुपये से कम में देखें Goodbye

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 08:07 PM IST

Amitabh Bachchan : कल अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। एक्टर के जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा मिल रहा है। एक्टर के जन्मदिन पर आप उनकी फिल्म गुडबाय आधे से भी कम दाम में देख सकते हैं।

Image

गुडबाय (Image : Instagram)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का कल जन्मदिन हैं। एक्टर अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा मिल रहा है। एक्टर के जन्मदिन के दिन आप उनकी फिल्म गुडबाय (GoodBye) 80 रुपये में सिनेमाघरों में देख सकते हैं। ये खास तोहफा फैंस को मेगास्टार अमिताभ बच्चने के जन्मदिन पर दिया जा रहा है। अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म गुडबाय हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। फिल्म एक फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म में नीना गुप्ता (Neena Gupta) भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

बाल्जी मोशन पिक्वचर्स की तरफ से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया गया है। पोस्ट में लिखा, 'कल बिग बी 80 साल के हो जाएंगे और इस ग्रैंड सेलिब्रेशन के मौके पर 11 अक्टूबर 2022 को केवल 80 रुपये में आप अपने परिवार के साथ अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय देख सकते हैं'।

अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया खास तोहफा

इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। गुडबाय से रश्मिका मंदाना ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। गुडबाय एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें फैमिली की महत्व को दिखाया गया है। इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शिविग नारांग, सुनील ग्रोवर समेत कई कलाकार सपोर्टिंग रोल में नजर आए।

अमिताभ ने फिल्म ऊंचाई का फर्स्ट लुक शेयर किया

अमिताभ बच्चन के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। गुडबाय के अलावा एक्टर के पास ऊंचाई हैं। एक्टर ने अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। पोस्टर में अमिताभ बच्चन बर्फीली वादियों में नजर आ रहे है। फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित है। ऊंचाई में अमिताभ के साथ परिणीति चोपड़ा, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article