बॉलीवुड

"प्रेम भाई थोड़ा और नीचे...", Salman Khan का क्लीन शेव्ड लुक देखकर फैंस को आई 90's वाले भाईजान की याद

Salman Khan viral look: सलमान खान बीती रात मातृभूमि की डबिंग के लिए पहुंचे थे, जहां वो क्लीन शेव्ड लुक में स्पॉट हुए। भाईजान का ये लुक इंटरनेट पर चर्चा में है और फैंस उन्हें प्रेम भाई बुला रहे हैं।

Image

Salman Khan का क्लीन शेव्ड लुक हुआ वायरल, फैंस को याद आए 'प्रेम भाई' (Image Source: Instagram)

Salman Khan viral clean shaved look: अभिनेता सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत एक्टर्स में से एक हैं, जो उम्र के इस पड़ाव पर भी ड्रीम मैन की तरह लगते हैं। बीती रात सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी मातृभूमि की डबिंग के लिए पहुंचे थे, जहां से निकलते हुए मीडिया ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। सलमान खान इस दौरान क्लीन शेव्ड लुक में दिखाई दिए। भाईजान का ये लुक देखकर फैंस को 90's वाले प्रेम भाई की याद आ गई, जिसे देखकर लड़कियां दीवानी हो जाती थीं। फैंस लगातार सलमान खान के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: किंग की शूटिंग को छोड़ मैच देखने पहुंचे Shah Rukh Khan)

फैंस कर रहे हैं सलमान खान के लुक की तारीफ

अभिनेता सलमान खान का ये वीडियो बीती रात से ही इंटरनेट पर चर्चा में है। पिछले कई घंटों से सलमान खान का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और हर कोई उन्हें प्रेम भाई कहकर बुला रहा है। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, "अरे सलमान खान.... आपको क्लीन शेव्ड लुक में देखकर हमें हमारे प्रेम भाई की याद आ गई।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "सलमान खान का चमकता चेहरा बता रहा है कि अब टाइगर का कमबैक होने वाला है।" (ये भी पढ़ें: KD The Devil: 'सरके चुनर' के चलते बढ़ी संजय दत्त-नोरा फतेही की मुश्किलें, NCW ने जारी किया समन)

जल्द ही मातृभूमि में दिखेंगे सलमान खान

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी मातृभूमि खत्म करने में लगे हुए हैं, जिसे अपूर्व लखिया ने बनाया है। इस फिल्म में सलमान खान एक फौजी के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म मातृभूमि में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम रोल में दिखेंगी। मेकर्स इसे 19 मई को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

साउथ निर्माता दिल राजू के साथ अगली मूवी करेंगे सलमान खान

अभिनेता सलमान खान अप्रैल के महीने से अपनी नई फिल्म शुरू करने जा रहे हैं, जिसे साउथ निर्माता दिल राजू प्रोड्यूस करेंगे। बताया जा रहा है कि दिल राजू और सलमान खान की ये फिल्म बहुत बड़े स्तर पर बनाई जाएगी, जिसे वाशमी प्रोड्यूस करेंगे। भाईजान इस मूवी में आउट-एन-आउट एक्शन अवतार में दिखेंगे, जो उनके फैंस को पसंद है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article