बॉलीवुड

Salman Khan: सलमान ने सूरज बड़जात्या को बताया ‘बेस्ट डायरेक्टर’, फिल्म 'ऊंचाई' में शामिल होने की जताई थी इच्छा?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 11:44 PM IST

Salman Khan and Sooraj Barjatya: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने बड़े दिल के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान ने बॉलीवुड फिल्म निर्देशन सूरज बड़जात्या को बेस्ट डायरेक्टर करार दिया है। सलमान ने सूरज की अपकमिंग फिल्म ‘उंचाई’ का ट्रेलर भी शेयर किया है।

Image

Salman Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान ने शेयर किया फिल्म ऊंचाइयों का ट्रेलर।
  • साथ ही उन्होंने सूरज बड़जात्या को ‘बेस्ट डायरेक्टर’ बताया है।
  • सूरज ने बताया कि सलमान भी फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे।

Salman Khan on Sooraj Barjatya: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने निर्देशक सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की फिल्म ‘उंचाई’ (Uunchai) का ट्रेलर शेयर किया है। सलमान खान और निर्देशक सूरज बड़जात्या एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन बॉलीवुड फिल्मों में कई आईकॉनिक फिल्में जैसे ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और

‘प्रेम रतन धन पायो’ भी शामिल हैं।

सलमान ने सूरज को बताया ‘बेस्ट डायरेक्टर’

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘मैंने अभी तक जिनके भी साथ काम किया है या मिला हूं उनमें से सबसे अच्छे निर्देशकों और एक बेहतरीन इंसान सूरज को उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए ऑल द बेस्ट’। बता दें कि फिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म चार करीबी दोस्तों की कहानी बताती है जो माउंट एवरेस्ट को फतह करने का फैसला करते हैं।

सलमान बनना चाहते थे फिल्म का हिस्सा

हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर, सूरज बड़जात्या ने खुलासा किया कि सलमान खान ऊंचाई का हिस्सा बनना चाहते थे। ‘जब मैं इस फिल्म को बना रहा था तो सलमान ने मुझसे पूछा, 'सूरज, तुम किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे तो? तुम पहाड़ियों पर क्यों जा रहे हो?' उन्होंने मुझसे यह भी कहा, 'मैं यह फिल्म कर सकता हूं!' मैंने कहा नहीं! क्योंकि हम सभी जानते हैं कि वह पहाड़ों पर चढ़ सकता है।

लेकिन मुझे ऐसे लोगों की जरूरत थी जिन्हे देख कर ऐसा लगे कि वह पहाड़ों पर नहीं चढ़ सकते हैं।’ ऊंचाई एक डायरेक्टर के तौर पर सूरज की सातवीं फिल्म है । यह फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इस बीच, सलमान खान कई अपकमिंग फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमें ‘टाइगर 3’ और ‘किसी का भाई किसी का जान’ शामिल हैं। इस समय वह रिएलिटी शो बिग बॉस 16 को होस्ट कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article