बॉलीवुड

हो गया कंफर्म! दो साल बाद ईद में होगी सलमान खान की वापसी, किसी का भाई किसी की जान से सामने आया नया लुक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 06:20 PM IST

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan new poster : सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। एक्टर ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि कब रिलीज होगी फिल्म?

Image

salman khan (credit: instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान ने शेयर किया किसी का भाई किसी की जान का नया पोस्टर
  • इस साल रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म
  • एक्टर का न्यू लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan new poster : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म का नाम पहले भाईजान और फिर कभी ईद कभी दिवाली रखा गया था। फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म से सलमान दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में वेंकटेश दुग्गुबाती से लेकर पूजा हेगड़े तक मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान की फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण भी कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। इस मल्टी स्टार फिल्म के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान ने फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट शेयर किया है।

सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर अनाउंस किया है कि किसी का भाई किसी की जान अगले साल ईद पर रिलीज होगी। एक्टर ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में सलमान लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सन ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है। किसी का भाई किसी की जान से पहले सलमान ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 के रिलीज डेट का ऐलान किया था। टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।

इस साल रिलीज होगी सलमान की फिल्म

किसी का भाई किसी की जान में सलमान के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। इसके अलावा शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, अबदू रोजिक समेत कई कलाकार मुख्य भूमकि में हैं। ये एक फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म होगी। सलमान ने फिल्म से अपन दो लुक हाल ही में शेयर किए थे। भाईजान के दोनों लुक दर्शकों को खूब पसंद आए थे। अगले साल दीवाली और ईद पर होगा भाईजान का जलवा। फैंस सलमान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। सलमान खान इन दिनों टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 को होस्ट कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article