Salman-Vamsi announced next movies: सलमान खान का करियर बीते कुछ समय से कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा है, जिस कारण हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक रहता है कि वो अगली फिल्म के लिए किस डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं? बीते कुछ समय से ये बातें हो रही थीं कि सलमान खान की बातचीत साउथ के निर्माता दिल राजू के साथ चल रही है। दिल राजू ने डायरेक्टर वमसी पैडीपल्ली को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया है, जिसमें वो सलमान खान के लिए लेना चाहते हैं। कई दिनों के कन्फ्यूजन के बाद आखिरकार ये साफ हो गया है कि भाईजान ने वमसी पैडीपल्ली के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने फैंस को ये खुशखबरी दी है। (इसे भी पढ़ें: अनीत पड्डा की शक्ति शालिनी में हुई इस धाकड़ एक्टर की एंट्री, पक्का सुपरहिट होगी फिल्म!!)
सलमान खान ने मिलाया वमसी पैडीपल्ली के साथ हाथ
सलमान खान अपने हटकर स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान भी उसी अंदाज में किया है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वो अपनी अगली फिल्म के लिए वमसी के साथ हाथ मिलाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग वो अप्रैल के महीने से शुरू कर देंगे और जिस दिन से वो इस फिल्म का पहला शॉट देंगे, उस दिन से उनका दिल, दिमाग और जिगर वमसी का ही हो जाएगा। भाईजान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "इस अप्रैल से दिल, दिमाग और जिगर वमसी के साथ है। दिल राजू की नई फिल्म हम शुरू करने जा रहे हैं।" (इसे भी पढ़ें: EXCLUSIVE: इस फिल्म की कॉपी है अक्षय कुमार की 'हैवान', सैफ अली खान करेंगे साउथ स्टार का रोल)
Image Source: Salman Khan
सलमान खान की मेगाबजट मूवी में दिखेंगे नयनतारा
सलमान खान और वमसी के नए प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं लेकिन बताया जा रहा है कि निर्माता दिल राजू इसे बहुत बड़े स्तर पर बनाने की सोच रहे हैं। सलमान खान मास एंटरटेनर हैं, जिनके साथ दिल राजू एक परफेक्ट पैन इंडिया मूवी बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इनसाइडर्स की मानें तो सलमान खान की इस फिल्म में बॉलीवुड-साउथ के कई सारे बड़े चेहरे दिख सकते हैं। भाईजान की इस फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश जारी है, जिसमें नयनतारा सबसे आगे चल रही हैं। ऐसा सुनने में आ रहा है कि सलमान और नयनतारा इस मूवी के लिए पहली बार साथ में आ सकते हैं।
Image Source: Social Media
मातृभूमि में दिखेंगे सलमान खान
अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग मूवी की बात करें तो वो जल्द ही दर्शकों के सामने मातृभूमि नाम की वॉर ड्रामा लाएंगे, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लखिया ने किया है। फिल्म मातृभूमि की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और इन दिनों इसका पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क जारी है।
