बॉलीवुड

अनीत पड्डा की शक्ति शालिनी में हुई इस धाकड़ एक्टर की एंट्री, पक्का सुपरहिट होगी फिल्म!!

Vineet Singh Upcoming Film: बॉलीवुड एक्टर विनीत सिंह अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साल 2025 में विनीत ने छावा और जाट जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था। इस बीच ये खबर सामने आई है कि वो अब सैयारा फेम अनीत पड्डा के साथ नजर आएंगे।

Image

pic credit-instagram

Vineet Singh Upcoming Film: साल 2025 में विक्की कौशल की फिल्म छावा रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया था कि कई फिल्मों के रिकॉर्ड टूट गए थे। इस मूवी में विनीत सिंह ने धांसू एक्टिंग की थी। इसके बाद विनीत सिंह ने सनी देओल की फिल्म जाट में धमाल मचा दिया था। इस बीच विनीत सिंह की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि वो अनीत पड्डा के साथ नजर आने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

विलेन बनेंगे विनीत कुमार सिंह

विनीत कुमार सिंह को अब एक और बड़ी फिल्म मिल गई है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वे शक्ति शालिनी में खलनायक का रोल निभा रहे हैं। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म सैयारा फेम अनीत पड्डा मशहूर विशाल जेठवा के साथ है। विनीत कुमार सिंह ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उनके खलनायक रोल को लेकर काफी उत्सुकता है कि उनका किरदार कहानी को कैसे मजबूत बनाएगा।शक्ति शालिनी मैडॉक हॉरर यूनिवर्सकी छठी फिल्म है, जिसमें पहले स्त्री, भेड़िया, मुंज्या, स्त्री 2 और थामा रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं, जिन्होंने पहले मुंज्या और थम्मा डायरेक्ट की थीं।य ह फिल्म विशाल जेठवा और अनीत पड्डा को सलाम वेंकी के बाद फिर से साथ ला रही है, जहाँ दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी।

कब रिलीज होगी शक्ति शालिनी

फिल्म शक्ति शालिनी की कहानी अभी सीक्रेट रखी गई है, लेकिन थामा के क्लाइमेक्स के दौरान रिलीज किया गया टीजर देखकर ऐसा लगता है कि अनीत पड्डा का किरदार शक्ति शालिनी में काफी ताकतवर होगा। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 24 दिसंबर घोषित की थी, लेकिन शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म किंग भी उसी दिन रिलीज होने वाली है, इसलिए नई डेट पर विचार किया जा रहा है। बताते चलें कि अनीत पड्डा ने फिल्म सैयारा में मस्त एक्टिंग की थी। इस मूवी में वो अहान पांडे के नजर आई थी। अनीत पड्डा और अहान पांडे की जोड़ी फैंस की फेवरेट बन चुकी है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article