बॉलीवुड

EXCLUSIVE: इस फिल्म की कॉपी है अक्षय कुमार की 'हैवान', सैफ अली खान करेंगे साउथ स्टार का रोल

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 30, 2026, 12:15 PM IST

Rohan Shankar on Haiwaan: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवान (Haiwaan) के राइटर ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के रोल से मोहनलाल (Mohanlal) का बहुत पुराना और गहरा कनेक्शन है। तो चलिए जानते हैं कि...

Image

Image Source: Reddit

Rohan Shankar on Haiwaan: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान (Haiwaan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म हैवान को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म हैवान के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो लीक हुई थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इन सब के बीच फिल्म के राइटर रोहन शंकर ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान रोहन शंकर ने कई ऐसे खुलासे किए जिसने लोगों को हैरान कर दिया। तो चलिए जानते हैं रोहन शंकर ने क्या कहा है।

रोहन शंकर ने सैफ के किरदार को लेकर किया खुलासा

Zoom से खास बातचीत में रोहन ने बताया कि उन्होंने प्रियदर्शन के लिए एडाप्टेड स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स लिखे हैं। राइटर ने कंफर्म किया, 'हैवान ओप्पम से एडाप्ट की गई है। ओप्पम प्रियान सर और मोहनलाल सर के साथ बनी बहुत बड़ी सुपरहिट थ्रिलर फिल्म थी। ये 10 से 12 साल पहले बनी थी। दृश्यम के बाद मलयालम में ये आई थी। ये बहुत बड़ी हिट थी और अच्छी थ्रिलर थी।' हैवान के बारे में और बताते हुए राइटर ने कहा, 'हैवान में सैफ अली खान मोहनलाल के किरदार को निभा रहे हैं, वो अंधे का रोल कर रहे हैं। और विलेन के रोल में अक्षय कुमार हैं। तो बहुत सारी चीजें बदल दी गई हैं।'

शानदार होगी फिल्म

रोहन ने आगे बताया कि फिल्म में कुछ और भी शानदार कलाकार हैं और ये फिल्म मुंबई में हिंदी दर्शकों के लिए एडाप्ट की गई है। राइटर ने बताया कि हैवान एक स्लो-पेस थ्रिलर है, जिसमें बहुत सारा रहस्य और एक्शन है। ये फिल्म देखने में भी बहुत अच्छी है। रोहन ने कहा, 'मैंने पहले कभी इस तरह का काम नहीं किया था, ये मेरे लिए पहली बार था। मैंने कॉमेडी लिखी थी, लेकिन हैवान जिस तरह की फिल्म है, उस स्पेस में मैंने पहले काम नहीं किया था। हैवान लिखना और प्रियान सर के साथ शूट पर रहना, सब कुछ देखना, वो टेंशन भरा माहौल और वो कैसे शूट करते हैं ये मेरे लिए नया अनुभव था।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article