बॉलीवुड

अरबाज खान की गुड़िया को गोद में खिलाने हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान, दादी हेलन से भी नहीं हुआ एक पल का इंतजार

Salman khan-Helen at Hospital: अभी थोड़ी देर पहले अभिनेता सलमान खान( Salman Khan) को अस्पताल के बाहर देखा गया। अरबाज खान के बेबी की खबर सुनते ही सलमान खान दौड़े-दौड़े हॉस्पिटल पहुंचे हैं। पूरा खान परिवार अस्पताल के बाहर नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन बेबी से मिलने आया है।

Image

Image Source: Zoom

Salman khan-Helen at Hospital: अभिनेता सलमान खान( Salman Khan) के घर खुशियों की बौछार हुई है। अरबाज खान और शुरा खान को बीती रात रविवार को बेटी हुई। बेटी के जन्म से खान परिवार में खुशी का महौल है। शुरा खान और नन्ही बेबी अभी अस्पताल में है। कल रात से ही अस्पताल के बाहर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ है। एक तरफ अरबाज अपनी पत्नी के साथ हॉस्पिटल में ही हैं। वहीं घर के बाकी सदस्य हॉस्पिटल के चक्कर काट रहे हैं। अब कुछ देर पहले सलमान खान और हेलन हो हस्पताल के बाहर देखा गया। सलमान खान अपना काम छोड़कर प्यारी बेटी से मिलने पहुंचे हैं।

सलमान-हेलन -सोहेल पहुंचे अस्पताल

अभी थोड़ी देर पहले अभिनेता सलमान खान( Salman Khan) को अस्पताल के बाहर देखा गया। वह गाड़ी से उतरकर अंदर की तरफ जा रहे थे। वैसे तो सलमान खान, कल रात को ही मुंबई आ गए थे। अब वह फिर से अपनी भतीजी से मिलने हॉस्पिटल आए हैं। इसी के साथ उनकी माँ हेलन( Helen Khan) भी अपनी पोती का चेहरा देखने पहुंची, हेलन के साथ-साथ सलमा भी आई थी। सेहत ठिक न होने के बावजूद भी हेलन और सलमा से पोती का मुंह देखने का इंतजार नहीं हुआ। अरबाज खान की माँ को अस्पताल के बाहर गाड़ी से उतरते हुए स्पॉट किया गया है। सुबह से लेकर शाम तक खान परिवार के लोग शुरा और बेटी की तबीयत जानने के लिए चक्कर काट रहे हैं। आज सुबह-सुबह निर्वाण ( Nirvaan Khan) और अरहान खान( Arhaan Khan) दोनों भाइयों को अपनी छोटी बहन से मिलने आते देखा गया था। वहीं चाचू सोहेल खान( Sohail Khan) भी गुड़िया का चेहरा देखने पहुंचे थे। बता दें कि बेबी और शुरा( Sshura Khan) दोनों ही बिल्कुल ठिक है। हालांकि अभी उन्हें एडमिट ही रखा गया है।

बात करें अरबाज और शुरा खान के रिश्ते की तो, कपल ने साल 2023 में शादी की थी। मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद शुरा खान अरबाज की जिंदगी में नई बहार लेकर आई थी । शादी के डेढ़ साल बादकपल ने प्रेग्नेंसी की खबर सबको बताई थी। जिसके बाद से फैंस अरबाज के होने वाले बेबी का बेसब्री से वेट कर रहे थे। अब जब खान परिवार में नन्ही परी का जन्म हुआ है तो जश्न होना तय है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article