Salaam Venky Trailer Released: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल लम्बे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। काजोल की फिल्म सलाम वेंकी (Salaam Venky) का ट्रेलर आज 14 नवंबर 2022 को जारी कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी इमोशनल है। फिल्म में मां और बेटे के रिश्ते को बड़े बेहतरीन अंदाज से दिखाया गया है। एक बीमारी से ग्रस्त बेटी जिसे बचाने के लिए मां आखिर तक लड़ना चाहती है। फिल्म का ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर सकता है। वहीं सलाम वेंकी के ट्रेलर के अंत में एक बड़ा सरप्राइज भी है। फिल्म में काजोल के साथ एक बड़ा सुपरस्टार नजर आने वाला है।
काजोल की बड़े पर्दे पर होगी वापसी
एक्ट्रेस काजोल अपनी फिल्म सलाम वेंकी को लेकर दोबारा बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। आखिरी बार काजोल फिल्म ताण्हाजी में अजय देवगन के साथ नजर आई थीं लेकिन फिल्म में उनका रोल काफी कम था। अब काजोल की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। फिल्म में काजोल एक ऐसी मां की भूमिका निभा रही हैं, जिसका बेटा एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। ट्रेलर के बीच एक डायलोग 'बाबू मोशाय...जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं’ आपके रोंगटे खड़े कर देता है। हालांकि सिर्फ इतना ही नहीं ट्रेलर के अंत में एक और बड़ा सरप्राइज है।
आमिर खान और काजोल एक साथ
काजोल की इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Amir Khan) का कैमियो नजर आने वाला है। ट्रेलर के बिलकुल आखिर में आमिर की एक छवि नजर आती है, जिसको देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि आमिर फिल्म में किस भूमिका में नजर आने वाले हैं इसके लेकर फिलहाल कोई हिंट नहीं छोड़ा गया है।
काजोल ने फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘गेट रेडी टू लिव लाइफ वेंकी साइज, #सलामवेंकी का ट्रेलर अब जारी हो गया है। फिल्म 9 दिसंबर से सिनेमाघरों में देख सकेंगे।’
