बॉलीवुड

Maine Pyar Kiya के लिए सलमान खान को सूरज बड़जात्या ने कर दिया था रिजेक्ट, ऊंचाई डायरेक्टर ने बताया फिर कैसे बनी बात?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 13, 2022, 06:37 PM IST

डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की लेटेस्ट फिल्म ऊंचाई सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। निर्देशक ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा है कि फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान को उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। बेहद दिलचस्प है सलमान खान के डेब्यू की कहानी।

Image

salman khan and sooraj barjatya (credit pic: instagram)

फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की फिल्म ऊंचाई (Uunchai) 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल का बिजनेस कर रही है। फिल्म में चार दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है। सूरज बड़जात्या की फिल्म में परिवार का खास महत्व होता है। फिल्म मेकर ने ऊंचाई से सात साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। निर्देशक ने इंडस्ट्री में सलमान खान (Salman Khan) को लॉन्च किया था। एक्टर ने साल 1989 में मैंने प्यार किया (Maina Pyar Kiya) से फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म से भाग्यश्री (Bhagyashree) ने फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद एक्टर 90 के दशक के सुपरस्टार बन गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूरज बड़जात्या ने उन्हें पहले स्क्रीन टेस्ट के बाद रिजेक्ट कर दिया था।

सूरज बड़जात्या ने मैंने प्यार किया के लिए सलमान को किया था रिजेक्ट

अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सूरज बड़जात्या ने बताया कि 21 साल की उम्र में मैं, मैंने प्यार किया की स्क्रिप्ट लिख रहा था। उस समय मेरी स्क्रिप्ट को सबने रिजेक्ट कर दिया था और नई स्क्रिप्ट लिखने में मुझे 2 साल का समय लग गया था। लेकिन जर्नी काफी मुश्किल थी, राजश्री प्रोडक्शन हाउस में हमारी पिछली फिल्में फ्लॉप रही और हम आर्थिक रूप से कमजोर थे। ऐसे में कोई भी अभिनेता हमारे साथ काम नहीं करना चाहता था। फिर मैं एक दिन उस शख्स से मिला जिसे हमने अपने स्क्रीन टेस्ट में रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन उसके बारे में कुछ था और पांच महीने बाद हमने उस शख्स को अपने बोर्ड में शामिल किया। ये कोई और नहीं सलमान खान थे।

निर्देशक ने बताया कि मैंने प्यार किया के लिए हमारे पैसे नहीं थे। तब मेरे पिता ने पैसे उधार लिए थे और फिर फिल्म पर काम शुरू किया था। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म ऊंचाई दोस्ती पर आधारित है।

सूरज और सलमान 'हम आपके है कौन', 'हम साथ- साथ है' और 'प्रेम रत्न धन पायो' में नजर आए थे। सूरज ने 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'विवाह' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी लेटेस्ट फिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता, अनुपम खेर समते अन्य कलाकार लीड रोल में है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article