बॉलीवुड

Nana Patekar-Mushtaq Khan: 15 दिन के अंदर हो गई बल्लू और उदय दोनों की मृत्यु... इत्तेफाक देख चौंक गए फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 8, 2026, 11:27 AM IST

Nana Patekar-Mushtaq Khan News: ‘वेलकम’ (Welcome) के बल्लू और उदय शेट्टी की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया था। अब मुश्ताक खान और नाना पाटेकर के निधन के बाद फैंस इस इत्तेफाक पर हैरान हैं।

Image

नाना पाटेकर और मुस्ताक खान का निधन 15 दिनों के अंदर हो गया। इस इत्तेफाक ने फैंस को हैरान कर दिया है। (Image Source: Welcome Movie)

Nana Patekar-Mushtaq Khan News: फिल्म ‘वेलकम’ (Welcome) में बल्लू और उदय शेट्टी के किरदारों की जोड़ी आज भी लोगों को खूब याद है। नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने उदय शेट्टी और मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) ने बल्लू का किरदार निभाया था। दोनों की स्क्रीन पर जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग ने फिल्म को यादगार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। अब करीब 19 साल बाद इस जोड़ी से जुड़ा एक ऐसा इत्तेफाक सामने आया है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं। आज यानी 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर का निधन हो गया है। कुछ समय पहले एक्टर मुश्ताक खान भी दुनिया को अलविदा कह गए थे।

15 दिनों के अंदर हुआ निधन

दोनों कलाकारों के निधन के बीच करीब 15 दिनों का गैप रहा। ‘वेलकम’ में उदय शेट्टी का किरदार निभाने वाले नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर को आखिरी सांस ली, जबकि फिल्म में उनके खास गुर्गे बल्लू का रोल करने वाले मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हुआ था। इस तरह महज 15 दिनों के अंदर में फिल्म के ये दोनों यादगार किरदार निभाने वाले कलाकार दुनिया को अलविदा कह गए। यही इत्तेफाक अब फैंस को सबसे ज्यादा हैरान कर रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

‘वेलकम’ में थी बल्लू-उदय की खास जोड़ी

2007 में रिलीज हुई अनीस बज्मी (Anees Bazmee) की फिल्म ‘वेलकम’ में नाना पाटेकर ने गैंगस्टर उदय शेट्टी का किरदार निभाया था। वहीं मुश्ताक खान उनके गैंग के सदस्य बल्लू बने थे। फिल्म में बल्लू का एक डायलॉग काफी पॉपुलर हुआ था, जिसमें वो अपनी नकली टांग की कहानी सुनाता है और बताता है कि उदय शेट्टी के गुस्से की वजह से उसकी टांग टूट गई थी। मुश्ताक खान का ये छोटा सा रोल इतना यादगार बना कि कई साल बाद भी लोग उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा ‘वेलकम’ के बल्लू के नाम से पहचानते रहे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article