बॉलीवुड

सैफ अली खान की 'आदिपुरुष' देख बिदक गए थे तैमूर, एक्टर को बेटे से मांगनी पड़ी थी माफी

  • Authored by: अभय
  • Updated May 2, 2025, 03:56 PM IST

Saif Ali Khan on Taimur Adipurush: एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपनी फ्लॉप फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। सैफ अली खान ने बताया इस फिल्म के चलते उन्हें एक बार माफी मंगनी पड़ी थी। तो चलिए जानते हैं क्या था वो किस्सा...

Image

Saif Ali Khan Taimur

Saif Ali Khan on Taimur Adipurush: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी नई फिल्म ज्वेल थीफ: द हाइस्ट बिगिन्स (Jewel Thief: The Heist Begins) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान एकदम नए अवतार में नजर आए। इसी बीच सैफ अली खान अपनी इस फिल्म को प्रमोशन करते दिखाई दिए। इस प्रमोशन को दौरान एक खास बातचीत में एक्टर सैफ अली खान ने अपनी महाफ्लॉप फिल्म फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर बात की है। सैफ अली खान ने बताया क्यों उन्हें इस फिल्म के चलते अपने बेटे तैमूर (Taimur) से माफी मांगनी पड़ी थी।

'आदिपुरुष' के चलते सैफ को मांगनी पड़ी थी माफी

करीना कपूर के पति और एक्टर सैफ अली खान अपनी पुरानी फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) ने को लेकर फिर सुर्खियों में है। नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India) के यूट्यूब चैनल पर ज्वेल थीफ के को-स्टार जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) के साथ बातचीत में सैफ अली खान ने ये किस्सा शेयर किया। जयदीप ने पूछा कि क्या उनके बच्चे उनकी फिल्में देखते हैं। इसका जवाब देते हुए सैफ ने कहा, 'मैंने अभी तैमूर को आदिपुरुष दिखाई। थोड़ी देर बाद वो मुझे अजीब सा चेहरा बनाते हुए देखने लगा, फिर मैंने कहा, 'हां, सॉरी।' उसने कहा, 'इट्स ओके।' उसने मुझे माफ कर दिया।' इसके बाद सैफ अली खान और जयदीप अहलावत हंसने लगे। जयदीप अहलावत और सैफ अली खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फिल्म को लेकर ट्रोल हुए थे सैफ अली खान

फिल्म आदिपुरुष को लेकर सैफ अली खान को जमकर ट्रोल किया गया था। फिल्म में सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया था। सैफ अली खान के साथ 'आदिपुरुष' में प्रभास (Prabhas) ने राम (Ram) और कृति सेनन (Kriti Sanon) ने सीता (Sita) का रोल किया था। फिल्म आदिपुरुष को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article