बॉक्स ऑफिस

Raja Shivaji ने चंद घंटों में बेच डाले 40 हजार टिकिट, बम्पर ओपनिंग पक्की

अभिनेता रितेश देशमुख की नई मूवी 'राजा शिवाजी' रिलीज के लिए तैयार है, जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'राजा शिवाजी' ने चंद घंटों में 40 हजार से ज्यादा टिकिट बेच दी हैं।

Image

Riteish Deshmukh Movie Raja Shivaji Advance Booking (Image Source: Movie Poster)

भारतीय सिनेमा पिछले कुछ समय से देश के नायकों पर फिल्में बना रहा है, जो बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कारोबार कर रही हैं। एक्टर रितेश देशमुख की नई फिल्म 'राजा शिवाजी' भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी दिखाई जाएगी। फिल्म 'राजा शिवाजी' की एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू हुई थी और अब तक इसके 40 हजार टिकिट बिक चुके हैं। ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर महाराष्ट्र सर्किट में जबरदस्त उत्साह है, जो टिकिट विंडो पर साफ-साफ नजर आ रहा है। 'राजा शिवाजी' जिस तरह से टिकिट बेच रही है, उससे इसकी बम्पर ओपनिंग पक्की नजर आ रही है। (ये भी पढ़ें: 'जूम मत करना...' Karisma Kapoor ने पैपराजी को हड़काया, वीडियो हुआ वायरल)

Raja Shivaji ने चंद घंटों में बेच डाले 40 हजार टिकिट, बम्पर ओपनिंग पक्की

Raja Shivaji ने चंद घंटों में बेच डाले 40 हजार टिकिट, बम्पर ओपनिंग पक्की

महाराष्ट्र में Raja Shivaji के मराठी वर्जन की डिमांड ज्यादा

ट्रेड पंडितों के अनुसार फिल्म 'राजा शिवाजी' को महाराष्ट्र में बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है लेकिन इसका मराठी वर्जन वहां पर खूब डिमांड में है। छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र में देवता की तरह पूजे जाते हैं, जिस कारण रितेश देशमुख की ये फिल्म वहां पर लगातार उत्सुकता पैदा किए हुए है। केवल मेट्रो सिटीज ही नहीं बल्कि रूरल एरिया में भी 'राजा शिवाजी' की धूम देखने को मिल रही है। 'राजा शिवाजी' के मराठी वर्जन से वहां की ऑडियंस ज्यादा कनेक्ट कर पाएगी, जिस कारण इसकी डिमांड भी लगातार बढ़ रही है। (ये भी पढ़ें: Exclusive: जुनैद खान संग Ek Din करने से डर रही थीं Sai Pallavi? डायरेक्टर सुनील पांडे ने बताया सच)

पुणे में सुबह 7 बजे से चलेंगे Raja Shivaji के शोज

रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन और संजय दत्त स्टारर 'राजा शिवाजी' की धूम अभी से देखने को मिलने लगी है। फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इसके शोज पुणे में सुबह 7 बजे से चलेंगे क्योंकि दर्शक इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। थिएटर मालिक कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा शोज दिए जाएं, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है। अगर हिन्दी भाषी क्षेत्रों की बात करें तो 'राजा शिवाजी' अच्छा बज क्रिएट कर रही है। अगर इसके रिव्यूज अच्छे रहते हैं तो यूपी-बिहार सर्किट में भी 'राजा शिवाजी' की धूम देखने को मिलेगी।
Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article