बॉलीवुड

गलवान पर ट्वीट कर बुरा फंसी ऋचा चड्ढा, बढ़ते बवाल को देखते हुए एक्ट्रेस ने मांगी माफी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 24, 2022, 03:08 PM IST

गलवान पर ट्वीट करना ऋचा चड्ढा को पड़ा भारी। एक्ट्रेस का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर आम लोगों से लेकर कई नेताओं ने अपना बयान दिया। मामले को बढ़ते हुए देख एक्ट्रेस ने मांगी माफी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Image

richa chadha (credit pic : instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में गलवान (Galwan) पर ट्वीट किया था, जिसके बाद उनके पीछे ट्रोलर्स पड़ गए। दरअसल ऋचा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट पर कमेंट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक्ट्रेस ने कमांडर के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, Galwan Says Hi। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स एक्ट्रेस को खरी- खोटी सुनाने लगे। लोगों का कहना था कि भारत- पाकिस्तान के बीच साल 2020 में झड़प हुई थी। इस झड़प में कई जवान शहीद हुए थे। आप उन सभी जवानों का मजाक उड़ा रही हैं। हंगामे को बढ़ते हुए देखकर एक्ट्रेस ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया और लोगों से माफी मांगी।

ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी

ऋचा चड्ढा ने बढ़ते हंगामे को देखते हुए सभी से माफी मांगी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मेरा उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। मेरे तीन शब्दों को घसीटा गया है। अगर मेरी बातों से किसी को बुरा लगा है तो मैं माफी मांगना चाहती हूं। उन्होंने कहा, मेरे नानाजी खुद फौज में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर थे। भारत - चीन युद्ध में उनके पैर में गोली लगी थी। मेरे मामाजी भी पैराट्रूपर थे। ये मेरे खून में है। उन्होंने कहा अगर कोई जवान शहीद होता है तो उसका प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। इतना ही नहीं अगर कोई सेना में घायल होता है तो भी दर्दनाक होता है। ये मेरे लिए भावनात्मक मुद्दा है।

ऋचा के ट्वीट पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा से लेकर शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे तक ने कार्रवाई करने की मांग की है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के इस ट्वीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article