Nora Fatehi and Abhishek Bachchan Dance Video: बॉलीवड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक साथ 'कजरा रे' (Kajra Re) गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस अभिषेक के मजे ले रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के सुपरहिट गाने 'कजरा रे' पर नोरा फतेही और अभिषेक एक साथ थिरकते दिख रहे हैं। इस वीडियो में नोरा और अभिषेक इस गाने का हुक स्टेप कर रहे हैं। वहीं दोनों ही ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं। अभिषेक और नोरा का ये वीडियो रैप पार्टी का है। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
वायरल हुआ नोरा-अभिषेक का वीडियो
अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही इस वीडिय में जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड का सुपरहिट गाना 'कजरा रे' बंटी और बबली फिल्म का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने अपने कैप्शन ने लिखा, 'इट्स ए रैप'। इसके साथ ही नोरा फतेही ने कुछ इमोजी भी पोस्ट किया है। बंटी और बबली का ये गाना काफी पॉप्यूलर हुआ था, क्योंकि इस गाने में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ससुर अमिताभ और पति अभिषेक संग डांस किया था।
एक साथ फिल्म में दिखेंगे नोरा और अभिषेक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म में नोरा फतेही के साथ नजर आने वाले हैं। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिषेक और नोरा की कैमिस्ट्री बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए रेमो ने लिखा, ' इट्स ए रैप बिग थैंक यू टू माय #टीमर्ड #ganpatibappamorya.'।
