बॉलीवुड

Renuka Shahane Birthday: 4 साल छोटे आशुतोष राणा पर आ गया था तलाकशुदा रेणुका शहाणे का दिल, ऐसी थी दोनों की पहली मुलाकात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 07:07 AM IST

Renuka Shahane Birthday: बॉलीवुड एवं मराठी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा रेणुका शहाणे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। लोकप्रिय फिल्म हम आपके हैं कौन में रेणुका ने सलमान खान की भाबी का रोल निभाया था।

Image

Renuka Shahane Birthday: 4 साल छोटे आशुतोष राणा पर आ गया था तलाकशुदा रेणुका शहाणे का दिल, ऐसी थी दोनों की पहली मुलाकात

Renuka Shahane Birthday: बॉलीवुड एवं मराठी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा रेणुका शहाणे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। लोकप्रिय फिल्म हम आपके हैं कौन में रेणुका ने सलमान खान की भाबी का रोल निभाया था। 7 अक्टूबर 1966 में पैदा हुईं रेणुका शहाणे बॉलीवुड के मशहूर खलनायक आशुतोष राणा की पत्नी हैं। दोनों की शादी को 21 बरस हो गए हैं। आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्‍प है।

रेणुका ने मराठी थिएटर के डायरेक्टर विजय केनकरे से शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने तलाक ले लिया। जिस समय वह आशुतोष राणा से मिलीं तो तलाकशुदा थीं। आशुतोष और रेणुका की पहली मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। इनकी मुलाकात सिंगर राजेश्वरी सचदेव ने कराई थी। पहली ही नजर में आशुतोष राणा तलाकशुदा एक्ट्रेस रेणुका शहाणे के प्‍यार में पड़ गए थे।

पहली मुलाकात में आशुतोष राणा ने रेणुका से बस इतना ही कहा था- 'हम आपके बड़े प्रशंसक हैं।' रेणुका यह सुनकर काफी खुश हुईं और इसके बाद महीनों तक फ‍िर दोनों की बात और मुलाकात नहीं हुई। 4 साल बड़ी रेणुका और आशुतोष की दोबारा मुलाकात डायरेक्टर रवि राय की दिवाली पार्टी में होने वाली थी लेकिन किसी कारण आशुतोष नहीं पहुंच सके।

इसके बाद आशुतोष राणा ने उन्हें शुभकामनाएं देने का एक तरीका अपनाया। आशुतोष ने अगले द‍िन उन्‍होंने वॉयस मेल से रेणुका को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद धीरे धीरे दोनों की बात शुरू हो गई। करीब 3 महीने तक बातचीत के बाद दोनों मिले। आशुतोष अपने बिजी शेड्यूल से वक्‍त निकालकर रेणुका से बात करते और उन्‍हें कविताएं सुनाते। एक दिन आशुतोष ने फोन पर रेणुका को कविता सुना रहे थे तभी रेणुका ने उन्‍हें आईलवयू कह दिया था। मुलाकात के करीब ढाई साल बाद आशुतोष और रेणुका ने साल 2001 में शादी कर ली।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article