बॉलीवुड

Bollywood Celebs Birthday in October: अमिताभ बच्चन से रेखा तक, अक्टूबर में बर्थडे मनाते हैं ये सितारे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 07:55 AM IST

Bollywood Celebs Birthday in October: अक्टूबर महीना बॉलीवुड सितारों के लिए बेहद खास है। इस महीने में कई दिग्गज सितारे अपना जन्मदिन मनाते हैं। आइये जानते हैं कौन कौन हैं वो-

Image

Bollywood Celebs Birthday in October: अमिताभ बच्चन से रेखा तक, अक्टूबर में बर्थडे मनाते हैं ये सितारे

Bollywood Celebs Birthday in October: अक्टूबर महीना बॉलीवुड सितारों के लिए बेहद खास है। इस महीने में कई दिग्गज सितारे अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस लिस्ट में कटप्पा फेम सत्यराज, हिना खान, आशा पारेख, अमिताभ बच्चन, रेखा, गौरी खान, अशोक कुमार से लेकर अली फजल जैसे सेलेब्स का नाम शुमार है। इनमें से कुछ सितारे सबके फेवरेट हैं और उनके बर्थडे का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। अक्टूबर शुरू होने जा रहा है तो ऐसे में जानिए 1 अक्टूबर से 31 तक कब और किसका बर्थडे।

एक से पांच अक्टूबर

हाल ही में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुईं दिग्गज अदाकारा आशा पारेख, ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना खान और एक्टर केके मेनन 2 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। 3 अक्‍टूबर को सत्‍यराज (कटप्‍पा) और जेपी दत्ता, 4 अक्‍टूबर को सोहा अली खान, श्‍वेता तिवारी पाओली दम, 5 अक्‍टूबर को आदिल हुसैन का जन्मदिन होता है।

6 से 10 अक्‍टूबर

छह अक्टूबर को विनोद खन्‍ना, संजय मिश्रा, 7 अक्‍टूबर को रेणुका शहाणे और शरद केलकर, 8 अक्‍टूबर को गौरी खान, मोना सिंह और राजकुमार, 9 अक्‍टूबर को सयानी गुप्‍ता, शारदा सिन्‍हा, 10 अक्‍टूबर को रेखा, रकुल प्रीत सिंह और एसएस राजामौली का जन्मदिन होता है।

11 से 20 अक्‍टूबर

11 अक्टूबर को अमिताभ बच्‍चन, चंद्रचूड़ सिंह, रॉनित रॉय, करण कुंद्रा, 12 अक्‍टूबर को अक्षरा हासन, शक्‍त‍ि मोहन, हुसैन कुवाजरवाला, 13 अक्‍टूबर को पूजा हेगड़े और अशोक कुमार, 14 अक्‍टूबर को परमीत सेठी, 15 अक्‍टूबर को अली फजल, मीरा नायर, अश्‍व‍िनी अय्यर तिवारी, 16 अक्‍टूबर को राजीव खंडेलवाल, हेमा मालिनी और रोहिताश गौर, 17 अक्‍टूबर को सिमी ग्रेवाल, संजय कपूर और स्‍म‍िता पाटिल, 18 अक्‍टूबर को कुणाल कपूर, ओम पुरी, 19 अक्‍टूबर को सनी देओल, 20 अक्‍टूबर नरगिस फखरी का बर्थडे होता है।

21 से 31 अक्‍टूबर

21 अक्टूबर को शम्‍मी कपूर, कुलभूषण खरबंदा, 22 अक्‍टूबर को पर‍िणीति चोपड़ा और कादर खान, 23 अक्‍टूबर को मलाइका अरोड़ा, प्रभास और जायरा वसीम, 24 अक्‍टूबर को मल्‍ल‍िका शेरावत और जीवन, 25 अक्‍टूबर को सोनी राजदान, 26 अक्‍टूबर को आसिन और रवीना टंडन, 27 अक्‍टूबर को अनुराधा पौडवाल और पूजा बत्रा, 28 अक्‍टूबर को कुणाल कोहली और अद‍िति राव हैदरी, 29 अक्‍टूबर को कृति खरबंदा, 30 अक्टूबर को अभ‍िजीत भट्टाचार्य, दलीप ताहिल और अनन्‍या पांडे, 31 अक्‍टूबर को सिकंदर खेर और अर्जुन बिजलानी का बर्थडे है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article