बॉलीवुड

Raveena Tandon Birthday: रवीना टंडन की खुशबू के दीवाने हैं शाहरुख खान, बर्थडे पर जानें मस्त-मस्त गर्ल से जुड़ी खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 07:54 AM IST

Raveena Tandon Birthday: बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन आज 26 अक्टूबर को जन्‍मदिन मना रही हैं। आज ही के दिन साल 1974 में उनका जन्म हुआ था। रवीना उन अदाकाराओं में से हैं जो उम्र को मात देती हैं।

Image

Raveena Tandon Birthday: रवीना टंडन की खुशबू के दीवाने हैं शाहरुख खान, बर्थडे पर जानें मस्त-मस्त गर्ल से जुड़ी खास बातें

Raveena Tandon Birthday: बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन आज यानी 26 अक्टूबर को जन्‍मदिन मना रही हैं। आज ही के दिन साल 1974 में मुंबई में उनका जन्म हुआ था। रवीना टंडन ने साल 1991 में 'पत्थर के फूल' से अपनी फिल्म पारी की शुरुआत की थी और करोड़ों दिलों की धड़कन बनकर लंबे समय तक सिनेमा पर राज किया। रवीना ने फिल्म इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है। कई सितारों के साथ उनकी जोड़ी बेहद पसंद की गई जिनमें गोविंदा, अक्षय कुमार, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जैसे नाम शामिल हैं।

शाहरुख खान और रवीना टंडन ने फिल्म जादू, पहला नशा, जमाना दीवाना, और ये लम्हें जुदाई के जैसी फिल्मों में साथ काम किया हैं। इन फिल्मों में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। कहा जाता है कि किंग खान को रवीना टंडन की महक बहुत पसंद है। इसलिए शाहरुख खान जब भी रवीना से मिलते हैं तो उनके बेहद करीब आकर मिलते हैं ताकि उनकी खुशबू को सूंघ सकें। शाहरुख ने रवीना के पति से भी कहा था कि आपके पास सबसे अच्छी सुगंधित एक्ट्रेस है।

एक्ट्रेस रवीना टंडन इनदिनों फिल्मों से भले दूर हैं लेकिन एक्ट्रेस ने बॉलीवुड कई हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में उन्होंने ना सिर्फ शानदार एक्टिंग की है बल्कि जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी दी है। इस लिस्ट में दिलवाले, मोहरा, दुल्हे राजा, लाडला, अंदाज अपना अपना जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था।

रवीना टंडन जब स्टंप्ड फिल्म की शूटिंग कर रही थीं तो इस दौरान फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से उनकी मुलाकात हुई। दोनों कुछ समय बाद एक दूसरे को डेट करने लगे। अनिल उस वक्त तलाकशुदा थे। धीरे धीरे दोनों की दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई और 2003 में दोनों ने सगाई कर ली। 22 फरवरी 2004 को दोनों शादी जैसे पवित्र रिश्ते में बंध गए। रवीना टंडन जब 21 वर्ष की थीं तब उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया था। उनकी बड़ी बेटी उस समय 11 वर्ष की थी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article