बॉलीवुड

SCOOP: 'धुरंधर' के रनटाइम का हुआ खुलासा, रणवीर सिंह के करियर की होगी सबसे लंबी फिल्म

Ranveer Singh's Dhurandhar: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) लंबे समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को लेकर अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'धुरंधर' का रनटाइम 3 घंटे से ज्यादा होने वाला है। यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे लंबी मूवी होगी।

Image

Pic Credit: Instagram/Ranveer Singh

Ranveer Singh's Dhurandhar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) का इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इस मूवी का ट्रेलर पहले 12 नवंबर के दिन रिलीज होने वाला था लेकिन दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद मेकर्स ने इसे स्थगित कर दिया था। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि निर्माताओं ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के ट्रेलर को रिलीज करने के लिए 18 नवंबर का दिन चुना है। 'धुरंधर' को लेकर अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके अनुसार यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे लंबी मूवी होने वाली है। तो चलिए जानते हैं रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' का रनटाइम कितना होने वाला है।

इतनी लंबी होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर'

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्रों की मानें तो 'धुरंधर' के धांसू मूवी है। इस मूवी में रणवीर सिंह के करैक्टर पर ज्यादा फोकस किया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा कई बड़े-बड़े स्टार्स भी मौजूद हैं, जो अहम रोल में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि 'धुरंधर' का रनटाइम 3 घंटे से ज्यादा होने वाला है। कहा जा रहा है कि 'धुरंधर' को देखने के लिए दर्शकों को लगभग 3 घंटे 5 तक सिनेमाघरों में बैठने होगा। फिल्म का फाइनल टाइम आदित्य धर द्वारा अगले 10 दिनों में लॉक कर दिया जाएगा।

सुनने में यह भी आ रहा है कि 'धुरंधर' रणवीर सिंह के अब तक के करियर की सबसे लंबी साबित हो सकती है। इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कुछ दिनों मेकर्स ने फिल्म का टीजर और टाइटल ट्रैक जारी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। वैसे आप रणवीर सिंह की इस मूवी को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय हमें जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article