बॉलीवुड

बैन के बाद भी Dhurandhar 2 ने पाकिस्तान में मचाया भौकाल, धड़ल्ले से फिल्म देख रहे लोग; फोटोज वायरल

Dhurandhar 2 In Pakistan: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होते ही पाकिस्तान पहुंच गई है. ये फिल्म पाकिस्तान में बैन है लेकिन वहां के लोग इस फिल्म को काफी शौक से देख रहे हैं. इसका सबूत भी सामने आ गया है.

Image

anurag (2)

Dhurandhar 2 In Pakistan: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई. इस फिल्म का तूफान पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिला. धुरंधर 2 में पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार करके कई सारे बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए. इतना ही नहीं, फिल्म का धांसू एक्शन और मजेदार ट्विस्ट ने लोगों को थिएटर तक आने पर मजबूर कर दिया. फिल्म में सब कुछ शानदार होने के बाद भी धुरंधर 2 कई जगह पर बैन है, जिसमें पाकिस्तान शामिल है. पाकिस्तान में ये फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन फिर भी वहां के लोग धुरंधर 2 देख रहे हैं.

पाकिस्तान में धड़ल्ले से देखी जा रही है धुरंधर 2

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में पाकिस्तान के धज्जियां उड़ाई है. फिल्म में दिखाया गया है कि वहां पर कैसे आतंकवाद पल रहा है और वहां की सेना भी कुछ कम नहीं है. ऐसे में फिल्म को पाकिस्तान में बैन किया गया है लेकिन वहां की जनता फिल्म का पायरेटेड वर्जन देख रही है और इसका खुलासा एक जर्नलिस्ट ने किया है. जर्नलिस्ट और रिसर्च कंसल्टेंट आदित्य राज कौल ने ‘X’ (ट्विटर) पर एक पाकिस्तानी पत्रकार के ट्वीट को री-शेयर किया. उस पत्रकार ने लाहौर में अपने घर पर ये फिल्म देखी है. राज कौल ने ट्वीट में लिखा, 'दुख की बात है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पायरेटेड वर्शन आज ही पाकिस्तान पहुंच गया है. नीचे एक पाकिस्तानी पत्रकार का ट्वीट है जो अपने घर की स्क्रीन पर फिल्म का मजा ले रहा है. पाकिस्तानी लोग भारतीय सिनेमा के बिना नहीं रह सकते, भले ही फिल्म पाकिस्तान से जुड़े आतंकवाद को कुचलने के बारे में ही क्यों न हो.'

कहां कहां बैन है धुरंधर 2

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंदर 2 पैन इंडिया और ग्लोबर लेवल पर रिलीज हुई है, लेकिन फिल्म कई जगह पर बैन है. जानकारी के मुताबिक, ये फिल्म गल्फ कंट्रीज में बैन है. धुरंधर 2 को GCC के छह देशों में थिएटर में दिखाने की मंजूरी नहीं मिली है. इन देशों में UAE, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय सेंसरशिप अथॉरिटी ने फिल्म को इसलिए ब्लॉक कर दिया है क्योंकि उनको लगता है कि फिल्म में ‘एंटी-पाकिस्तान’ थीम्स हैं.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article