Ranveer Singh Didn't Buy Shaktimaan's Rights: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर बार-बार खबरें आ रही हैं कि सुपरहीरो फिल्म 'शक्तिमान' में नजर आएंगे। अभी तक मेकर्स और रणवीर सिंह ने इन खबरों की पुष्टि पब्लिक में नहीं की है। ताजा रिपोर्ट्स में यह भी बताया कि रणवीर सिंह ने 'शक्तिमान' (Shaktimaan) के राइट्स खरीद लिए हैं। इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। रणवीर सिंह की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी कर यह साफ कर दिया है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के राइट्स को नहीं खरीदा है।
'शक्तिमान' के राइट्स खरीदने पर रणवीर सिंह की टीम ने किया रिएक्ट
रणवीर सिंह ने 'शक्तिमान' के राइट्स खरीदने की अफवाहों पर रिएक्शन देते स्टेटमेंट जारी कर लिखा, 'रणवीर सिंह को जो अफवाहें सामने आ रही हैं कि वो सुपरहीरो मूवी के राइट्स बतौर प्रोड्यूसर खरीद रहे हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है। इस समय आदित्य धर की नेक्स्ट की शूटिंग में रणवीर सिंह बिजी हैं और इसके बाद उनके पास डॉन 3 भी है।'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह का 'शक्तिमान' प्रोजेक्ट्स से कोई लेना देना नहीं है। शुरुआत में उन्हें लेकर खबरें भले ही सामने आई थीं लेकिन बाद में डील फाइनल ना होने की वजह से इसे बंद कर दिया गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह के पास इस समय आदित्य धर की 'धुरंधर' है, जिसकी शूटिंग में अभिनेता व्यस्त हैं। इसके बाद वो फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' में दिखाई देंगे। इस मूवी रणवीर सिंह के अपोजिट कृति सेनॉन लीड रोल में नजर आ सकती हैं।
