Sanjay Leela Bhansali and Ranveer Singh Movie: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अब अपनी अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रहे हैं। डायरेक्टर की कई फिल्में ठंडे बस्ते में चली गई थीं, जिसके बाद अब उनपर काम तेज हो गया है। बीते दिनों संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह में सलमान खान की जगह शाहरुख खान की एंट्री की खबरें सामने आई थीं। जिसके बाद फैंस खुशी से झूमने लगे थे। हालांकि अब उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर एक और रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा कि संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह की हिट जोड़ी अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए दोबारा वापसी कर रही है। ब्लॉकबस्टर फिल्म पद्मावत के बाद अब पहली बार दोनों एक साथ काम करने वाले हैं।
संजय लीला भंसाली के लिए रणवीर सिंह हिट फिल्म की गारंटी हैं, दोनों एक साथ रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे सकते हैं आइए अब इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
मई 2024 में होगी फिल्म की घोषणा
संजय लीला भंसाली और रणबीर सिंह फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। दोनों बैजू बावरा के लिए भी एक साथ आने वाले थे, हालांकि फिल्म को अभी टाल दिया गया है। रणबीर और संजय की इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा मई 2024 में होने वाली है। एक सोर्स ने हमारे सहयोगी जूम को बताया कि फिलहाल संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह को फिल्म की कहानी के बारे में बताया है। फैंस भी रणवीर और संजय की हिट जोड़ी के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
