बॉलीवुड

रणदीप हुड्डा ने की स्वातंत्र्यवीर सावरकर की शूटिंग शुरू, जानें उनके दिल के क्यों खास है ये फिल्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 12:41 AM IST

swatantra veer savarkar: रणदीप ने अपनी इस खास अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी ट्विटर के माध्यम से साझा की। उन्होंने इस खबर को उनकी जिंदगी के एक बहुत ‘स्पेशल मोमेंट’ के रूप में संबोधित किया

Image

Randeep hooda

Randeep Hooda Shooting for swatantra veer savarkar: फिल्मी जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले पॉपुलर अभिनेता रणदीप हुड्डा, जल्द ही एक खास फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर कमाल दिखाने वाले हैं। सोमवार को रणदीप ने इस बात का ऐलान किया कि, उन्होंने दुनिया में हिंदुत्व का परचम लहराने वाले महान वी डी सावरकर की बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में रणदीप स्वातंत्र्यवीर सावरकर की भूमिका निभाने वाले हैं। यहीं नहीं रणदीप के फिल्मी करियर के लिए ये फिल्म एक और वजह से बहुत खास है। दरअसल इसी फिल्म के साथ वे इंडस्ट्री में अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू भी करने जा रहे हैं।

हालांकि रणदीप के पहले फिल्म मेकर महेश मांजरेकर के इस फिल्म को निर्देशित करने की बात चल रही थी। रणदीप इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। जिन्होंने हाईवे, सरबजीत, सुल्तान जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। इसी वजह से रणदीप से अक्सर सभी को बहुत उम्मीद रहती है। और इनके निर्देशन डेब्यू के लिए सब काफी एक्साइटेड हैं।

ट्वीट के माध्यम से की न्यूज ब्रेक

रणदीप ने अपनी इस खास अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी ट्विटर के माध्यम से साझा की। उन्होंने इस खबर को उनकी जिंदगी के एक बहुत ‘स्पेशल मोमेंट’ के रूप में संबोधित किया। रणदीप ने फिल्म के सेट की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, 'लाइट्स, कैमरा हिस्ट्री! अपनी अगली फिल्म के लिए मैंने शूटिंग शुरू कर दी है, @anandpandit & @officialsandipsingh की #स्वातंत्र्यवीर सावरकर। फिल्म अगले साल 26 मई को रिलीज होनी है, जिस दिन को हम वीर सावरकर जी की 140 वीं जन्म जयंती के रूप में मनाएंगे @directorsamkhan'

फिल्म के निर्माता ने रणदीप को लेकर कही थी ये खास बात

स्वातंत्र्यवीर सावरकर की कहानी पर आधारित की इस फिल्म से काफी उम्मीद लगाई जा रही है। खासकर इसलिए क्योंकि इसमें रणदीप हुड्डा हैं, वे पहले ही सरबजीत की बायोपिक में अपनी एक्टिंग का प्रदर्शन कर चुके हैं। निर्माता आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और लेगेंड स्टूडियोज की इस फिल्म को रणदीप और उत्कर्ष नैथानी ने मिलकर लिखा है। तथा फिल्म आनंद पंडित, संदीप सिंह, सैम खान द्वारा निर्मित की जानी है।

फिल्म की घोषणा करते हुए निर्माता संदीप सिंह ने इस बात का समर्थन किया था कि रणदीप इस फिल्म के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस हैं। उन्होंने कहा था, 'भारत में बहुत कम ऐसे अभिनेता हैं, जो अपनी प्रतिभा का जादू बिखेर सकते हैं, और रणदीप उनमें से एक हैं। जब वीर सावरकर के इस महान किरदार के बारे में सोचा तब मैं दिमाग में सिर्फ रणदीप का नाम ही सोच पाया। भारत के इतिहास की गौरव गाथा में वीर सावरकर का योगदान नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। और मैं इस बात से हैरान हूँ कि उन्हें उनके इस योगदान के लिए इतिहास के पन्नों में उपयुक्त श्रेय नहीं दिया गया।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article