बॉलीवुड

Sanjay Leela Bhansali की Love & War के लिए रणबीर कपूर ने रखा नया लुक? फैंस बोले- 'अब गदर मचेगा..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 1, 2024, 09:26 AM IST

Sanjay Leela Bhansali's Love & War: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की अनाउंसमेंट कर दी है। जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर अभी से ही काफी बज बना हुआ है। आइए इस अपडेट पर नजर डालते हैं।

Image

Ranbir Kapoor New Look for Sanjay Leela Bhansali Love & War

Sanjay Leela Bhansali's Love & War: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) की अनाउंसमेंट कर दी है। यह फिल्म क्रिसमस 2025 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर अभी से ही काफी बज बना हुआ है। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद यह संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म रिलीज होगी। फिल्ममेकर के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए फैंस ने इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें लगाई हुई हैं। मूवी के दमदार स्टारकास्ट ने फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज कर दी है। अब सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का नया लुक बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस नए लुक में रणबीर कपूर क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं। जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि रणबीर का ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर के लिए ही है। आइए अब इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

लव एंड वार के लिए रणबीर का नया लुक?

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का ये नया लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रणबीर ने इस लुक में खुद को क्लीन शेव करवा लिया है। रणबीर के इस लुक की तुलना उनके बर्फी फिल्म के लुक से भी हो रही है। वहीं कई लोगों का मानना है कि लव एंड वॉर फिल्म की शूटिंग के लिए ही रणबीर का ये नया लुक सामने आया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article