बॉक्स ऑफिस

Fighter Box Office Collection Day 7: 150 करोड़ी बनने से चंद कदम दूर है फाइटर, चला ऋतिक-दीपिका का जादू

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 1, 2024, 08:49 AM IST

Fighter Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर (Fighter) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म ने इंडिया के साथ ही वर्ल्डवाइड भी धमाकेदार कमाई कर ली है, आइए अब फिल्म के सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Fighter Box Office Collection day 7

Fighter Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर (Fighter) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म ने इंडिया के साथ ही वर्ल्डवाइड भी धमाकेदार कमाई कर ली है। हालांकि एक लॉन्ग वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई लगातार गिरती ही जा रही है। फिल्म को वीकेंड के बाद से ही लगातर कमाई में गिरावट देखनी पड़ रही है। वैसे सोशल मीडिया पर फाइटर को लेकर दर्शकों के बेहतरीन रिव्यू देखने को मिल रहे हैं। लोगों का मानना है कि फिल्म में ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री ने कमाल कर दिया है।

मूवी में एक्शन सीक्वल और स्टोरी लाइन को लेकर भी खूब तारीफ हो रही हैं। ऋतिक रोशन की ये फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। आइए अब फिल्म के सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Fighter Box Office: एक हफ्ते बाद हुई इतनी कमाई

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर स्टारर फाइटर को रिलीज हुए अब एक हफ्ता पूरा हो गया है। इस बीच अब Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 6.35 करोड़ की कमाई कर ली है। जिसके बाद अब फिल्म को टोटल कलेक्शन 140.30 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने वर्ल्डवाइड भी अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। इंडिया में फिल्म जल्द ही 250 करोड़ क्लब में जगह बनाने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article