Ranbir Kapoor Spotted at Set: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज सुबह ही अपनी बेटी को अस्पताल से वापस घर लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर- आलिया का वीडियो छाया हुआ है। वीडियो में आलिया ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। रणबीर कपूर अपनी बेटी को कैमरे की फ्लैश लाइट से बचाते हुए दिखा दिए। कपल अपनी बेटी के साथ वास्तु पहुंचा। आलिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा था।
आलिया और बेबी को घर पहुंचाने के बाद रणबीर कपूर अपने काम पर लौट गए। रणबीर कपूर फिल्म के सेट पर नजर आए। एक्टर की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रणबीर ब्लू ट्राउजर में दिखाई दिए। रणबीर बियर्ड लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। एक्टर ने पैपराजी को अच्छी तरह से ग्रीट किया। सोशल मीडिया पर रणबीर की फोटो वायरल हो रही है। फैंस इस फोटो पर कमेंट करते हुए कह रहे हैं इतने मेहनती। आपको बता दें कि रणबीर ने आलिया की डिलवरी से पहले अपने काम से ब्रेक लिया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई रणबीर कपूर की फोटो
आलिया ने 6 नवंबर को बबी गर्ल को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने सबसे पहले इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेर के परिवार की क्यूट फोटो शेयर करते हुए लिखा था, हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी, हमारी बेबी आ चुकी हैं , वो एक जादुई लड़की है। हम आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए शु्क्रगुजार है। बेबी के बारे में बात करते हुए आलिया ने बताया था कि मैंने और रणबीर ने अपने काम को बांट लिया है। हमने फैसला किया है कि बच्चे की देखभाल के लिए हम दोनों में से एक घर पर रहेगा और दूसरा काम करेगा। आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल महीने में शादी की थी। शादी के सात महीने बाद ही कपल एक बच्ची के माता- पिता बन गए हैं।
