बॉलीवुड

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं Alia Bhatt, नन्ही परी को घर ले जाती आईं नजर, देखें वीडियो

Alia Bhatt Takes Her Daughter At Home: आलिया भट्ट मां बन्ने के बाद 4 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दी गई हैं। एक्ट्रेस मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती थीं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी को लेकर हॉस्पिटल से घर पहुंच चुके हैं। इस दौरान फैन्स आलिया-रणबीर की बेटी का चेहरा देखने के लिए बेताब थे।

Image

Alia and Ranbir

Alia Bhatt Takes Her Daughter At Home: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) रणबीर कपूर के बच्चे की मां चुकी हैं। अदाकारा को 6 नवंबर के दिन मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आलिया भट्ट ने इसी दिन एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। आलिया भट्ट को लगभग 4 दिनों के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। फैन्स आलिया भट्ट की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दिए। ऐसे में आज आलिया भट्ट बेटी के साथ अपने घर पहुंच गई हैं।

दरअसल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हॉस्पिटल से निकलते हुए कई फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ ब्लैक कलर की रेंज रोवर कार में बेटी को हॉस्पिटल से घर की ओर जाते दिखाई दिए। कपूर खानदान भी रणबीर-आलिया के बच्चे का घर में स्वागत करने के लिए बेताब है। हॉस्पिटल के बाहर फैन्स की बड़ी भीड़ दिखाई दी, जो आलिया-रणबीर को माता-पिता बनने के लिए बधाई देने के लिए इकठ्ठा हुए थे।

रणबीर और आलिया ने अपनी शादी के तीन महीने बाद माता-पिता बनने की घोषणा की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फैंस से यह खुशखबरी साझा की थी। बॉलीवुड के ज्यादातर सेलेब्स ने आलिया भट्ट के मां बनने पर सोशल मीडिया पर बधाई दी थी।

वर्क फ्रंट की बात करे तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को शादी के बाद पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था। ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई थी। मां बनने के बाद अब आलिया भट्ट करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में दिखाई देंगे। वहीं उनके पास फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' भी है। रणबीर कपूर के पास भी लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म है, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article