बॉलीवुड

Entertainment News of the Day: मलाइका ने फैंस को दिया चकमा, प्रेम के अवतार में लौटेंगे सलमान! मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 10, 2022, 08:39 PM IST

Entertainment News of the Day, 10 November 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज भी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट से पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वहीं सलमान खान के फैंस के लिए भी एक बड़ी खबर हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।

Image

Entertainment News of the Day, 10 November 2022

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मलाइका ने अर्जुन से शादी को लेकर फैंस को दिया चकमा।
  • विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म की घोषणा हो गई है।
  • सलमान खान दोबारा प्रेम के अवतार में नजर आने वाले हैं।

Entertainment News of the Day: बॉलीवुड इंडस्ट्री में रोज खबरों का मेला लगा रहता है। आज 10 नवंबर 2022 के दिन भी बॉलीवुड में हलचल देखने को मिली। सलमान खान से लेकर मलाइका और अर्जुन कपूर के फैंस तक के लिए कई बड़ी खबरें आज सामने आई हैं। एक तरफ जहां मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट से पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, वहीं सलमान खान के फैंस तो इस खबर को बढ़कर उछलने ही लगेंगे। आइए मनोरंजन की दुनिया की बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

प्रेम के अवतार में लौटेंगे सलमान खान

अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान और उनके फेवरेट डायरेक्टर सूरज बड़जात्या एक साथ नजर आए थे। इस बीच मीडिया से बात करते हुए दोनों ने एक बड़ी घोषणा कर दी हैं। सलमान और सूरज ने बताया कि वह दोबारा एक साथ काम कर रहे हैं और सलमान खान एक बार फिर प्रेम के अवतार में नजर आने वाले हैं। सलमान के फैंस के लिए यकीनन यह एक बड़ी खबर हैं।

हॉस्पीटल से डिस्चार्ज हुईं आलिया

अपनी बेटी को जन्म देने के बाद आलिया आज सुबह H.N. रिलायंस हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। इसके साथ ही आलिया और उनकी बेटी की घर वापसी आज हो गई है। हॉस्पीटल से निकली आलिया की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वहीं रणबीर कपूर दोबारा शूटिंग पर लौट गए हैं। सेट पर जाते रणबीर की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।

मलाइका ने दिया फैंस को चकमा

आज सुबह मलाइका ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,

और मैंने हां कर दिया’। जिससे सोशल मीडिया यूजर्स अंदाजा लगाने लगे की अर्जुन कपूर और मलाइका एक दूसरे के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन बाद में एक और पोस्ट के जरिए मलाइका ने बताया कि उन्होंने डिज्नी+हॉटस्टार के एक शो Moving in With Malaika के लिए हां कहा हैं जो 5 दिसंबर से स्ट्रीम होगा।

विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म की घोषणा

द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की अपकमिंग फिल्म की घोषणा आज हो गई है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के अपकमिंग प्रोजेक्ट का नाम द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War) है। फिल्म के पोस्टर में वैक्सीन की तस्वीर दिखाई दे रही हैं। 'द वैक्सीन वॉर' की कहानी सत्य घटना पर आधारित होगी। ये फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर साल 2023 में रिलीज होगी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article