Brahmastra 2: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र पार्ट-1 (Brahmastra) को रिलीज हुए अब 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है। पिछले साल रिलीज हुई ये फिल्म बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई थी। फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से मेकर्स को मालामाल कर दिया है। अब फिल्म के दूसरे और तीसरे पार्ट का भी फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब रणबीर कपूर ने इसपर एक बड़ा अपडेट दिया है। रणबीर ने साफ कर दिया है कि इस समय अयान वॉर 2 को लेकर बिजी चल रहे हैं।
वॉर 2 को खत्म करने के बाद ही अयान मुखर्जी ब्राह्मस्त्र पार्ट-2 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसी के साथ ही रणबीर ने कहा कि अगले पार्ट में हमने स्क्रिप्ट और डायलॉग पर और भी ज्यादा फोकस किया है। जो आपको मूवी में भी नजर आने वाला है। आइए रणबीर के बयान पर एक नजर डालते हैं।
‘कुछ दिनों पहले ही अयान मुखर्जी ने दिखाई स्क्रिप्ट’
Zoom के बात एक बातचीत में रणबीर कपूर ने ब्राह्मस्त्र 2 को लेकर कहा, ‘कुछ दिनों पहले ही अयान ने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई है। इस बार हमने डायलॉग और कहानी पर पहले से ज्यादा काम किया है। अगर सब ठीक रहता है तो अयान अगले साल के मिड तक वॉर 2 की शूटिंग पूरी कर लेगा। जिसके बाद अगले साल के आखिर या साल 2025 की शुरुआत में ब्रह्मास्त्र की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।’ रणबीर के इस अपडेट के बाद साफ हो गया है कि ब्राह्मस्त्र को प्री प्रोडक्शन स्टेज भी तेजी से चल रहा है।
