Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी को अब 5 साल का समय हो गया है। इस बीच अभी तक फैंस ने सिर्फ दोनों की शादी के फोटोज ही देखे थे। हालांकि अब दीपिका और रणवीर ने अपने शादी का एक प्यार सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देख दर्शकों के साथ ही खुद करण जौहर भी इमोशनल हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए।
दरअसल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहली बार एक साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के सीजन 8 में पहुंचे हैं। कॉफी विद करण सीजन 8 का पहला एपिसोड अब डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हो गया है। इसी एपिसोड में दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी का वीडियो फैंस के साथ शेयर कर दिया है।
वेडिंग वीडियो देख इमोशनल हुए करण जौहर
कॉफी विद करण सीजन 8 के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी मूवीज, पर्सनल लाइफ और मेंटल हेल्थ को लेकर बातचीत करते हैं। इसी के साथ ही दोनों अपने शादी का एक वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करते हैं। जिसमें दोनों सात फेरे लेते, और शादी की बाकी रस्में करते नजर आ रहे हैं। दीपिका और रणवीर की शादी का वीडियो इतना प्यारा है कि करण अपने आंसू नहीं रोक पाते और वीडियो खत्म होते होते रोने लगते हैं। दर्शकों को भी ये वीडियो काफी पसंद आया है।
