Ranbir Kapoor Dance with Reema Jain: आदर जैन( Aadar Jain) और अलेखा आडवाणी( Alekha Advani) की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक-एक पार्टी की इन्साइड वीडियोज देखने को मिल रही है, पहले करीना कपूर( Kareena Kapoor) अपने भाई-भाभी के साथ डांस करती दिखाई दी अब रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस की वीडियो भी आ गई। रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) अपनी बुआ रीमा जैन( Reema Jain) के साथ जोरदार डांस कर रहे हैं। आइए देखते हैं रणबीर कपूर की ये वीडियो
रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) अपनी बुआ रीमा जैन ( Reema Jain) और भाई आदर जैन( Aadar Jain) के साथ 'कजरा रे कजरा रे' गाने पर ठुमके लगा रहे हैं। बुआ भतीजा दिल खोलकर डांस कर रहे है दूसरी तरफ दूल्हे राजा आदर जैन भी मस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट किए गए एक वीडियो में रणबीर कपूर और अदार जैन कजरा रे गाने पर डांस करते और अपने एक्सप्रेशन से धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अदार, रणबीर और रीमा अपने एक्सप्रेशन और बेहतरीन डांस मूव्स के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हैं। रणबीर की बुआ रीमा अपने ठुमकों से शो का दिल जीत लेती हैं।
बताते चले कि आदर और अलेखा ने इस साल की शुरुआत में गोवा में क्रिश्चन वेडिंग की थी और अब वे पारंपरिक तरीके से शादी करने के लिए तैयार हैं। अदार ने सितंबर 2024 में अलेखा को प्रपोज किया था और दोनों ने आखिरकार नवंबर 2023 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। मेहंदी की रस्म के बाद अब अदार और अलेखा अपनी बड़ी शादी से बस कुछ ही दिन दूर हैं। कपूर परिवार और जैन परिवार इस जश्न के मौके पर एक साथ नजर आ रहा है।
