बॉलीवुड

RamSetu Box Office Day 7: रामसेतु ने 7वें दिन चटाई हाउसफुल 3 को धूल, बनी Akshay Kumar की 7वीं सबसे बड़ी फर्स्ट वीक ओपनर

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 02:41 PM IST

RamSetu Box Office Day 7: अभिनेता अक्षय कुमार की रामसेतु ने सिनेमाघरों में 7वें दिन 2.70 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े हैं, जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 56 करोड़ रुपये हो गई है। 56 करोड़ रुपये की कमाई के साथ रामसेतु अक्षय कुमार के करियर की 7वीं सबसे बड़ी फर्स्ट वीक ग्रॉसर बन गई है।

Image

RamSetu Box Office Day 7: रामसेतु ने 7वें दिन चटाई हाउसफुल 3 को धूल, बनी Akshay Kumar की 7वीं सबसे बड़ी फर्स्ट वीक ओपनर

RamSetu Box Office Day 7: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को इंडस्ट्री की हिट मशीन कहा जाता है। वो कोरोना काल शुरू होने से पहले बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफल फिल्में डिलीवर कर रहे थे और कोरोना काल खत्म होने के बाद भी वो ऐसी फिल्में ला रहे हैं, जो एवरेज कमाई कर रही हैं। दिवाली 2023 के मौके पर अक्षय कुमार ने रामसेतु (RamSetu) नाम की फिल्म रिलीज की थी, जिसको लेकर दर्शकों के बीच बज देखने को नहीं मिल रहा था लेकिन फिल्म ने 7 दिनों के अंदर अर्धशतक लगाकर खिलाड़ी कुमार की सफल फिल्मों में एंट्री मार ली है। फिल्म ने अपने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 56 करोड़ रुपये हो गई है।

रामसेतु बनी अक्षय कुमार की 7वीं सबसे बड़ी फर्स्ट वीक ओपनर

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की रामसेतु ने पहले हफ्ते में 58.70 करोड़ रुपये की कमाई करके एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रामसेतु 58.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अक्षय कुमार के करियर की 7वीं सबसे बड़ी फर्स्ट लीक ओपनर बन गई है। इसने सिंह इज ब्लिंग और हाउसफुल 3 को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया है। कमाई के मामले में रामसेतु पहले हफ्ते में गुड न्यूज और गोल्ड से पीछे रह गई है। आइए आपको अक्षय कुमार की 7 सबसे बड़ी फर्स्ट वीक ग्रोसर्स की लिस्ट दिखाते हैं:

मिशन मंगल: 97.56 करोड़ रुपये

2.0: 97.25 करोड़ रुपये

केसरी: 78.07 करोड़ रुपये

सूर्यवंशी: 77.08 करोड़ रुपये

गोल्ड: 70.5 करोड़ रुपये

गुड न्यूज: 65.99 करोड़ रुपये

रामसेतु: 56 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हो रही हैं बॉलीवुड मूवीज

कोरोना काल खत्म होने के बाद से ही बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में सफल साबित नहीं हो रही हैं। बड़े से बड़े अभिनेता बॉक्स ऑफिस पर धूल फांकते दिख रहे हैं। अक्षय कुमार की बात करें तो वो दर्शकों को सिनेमाघरों में बुलाने में कामयाब रहे हैं। उनकी फिल्म रामसेतु ने अर्धशतक लगाकर साबित कर दिया है कि अक्षय कुमार अब भी बॉक्स ऑफिस के खिलाड़ी हैं। फिल्म रामसेतु का क्लैश अजय देवगन की थैंक गॉड के साथ था, जिसने अपने पहले हफ्ते में केवल 29 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article