बॉलीवुड

गोस्वामी तुलसीदास पर बनेगी मूवी, Hanuman Ansh डायरेक्टर ने किया ऐलान

हनुमान अंश की अपार सफलता के बाद डायरेक्टर विशाल चुतुर्वेदी ने अपनी नई फिल्म राम बोला का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म गोस्वामी तुलसीदार के जीवन पर आधारित होगी।

Image

गोस्वामी तुलसीदास पर बनेगी मूवी, Hanuman Ansh डायरेक्टर ने किया ऐलान

साल 2026 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए आई ओपनर रहा है। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई बहुत ही छोटे बजट की फिल्म हनुमान अंश ने जिस तरह से दर्शकों को दीवाना बनाया है, उसके बाद हर किसी को समझ आ चुका है कि बड़े-बड़े बजट की फिल्में नहीं बल्कि दर्शकों के जीवन से जुड़ी हुई फिल्मों का निर्माण करना जरूरी है। हनुमान अंश बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित है, जिसे दर्शकों से कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। हनुमान अंश की बम्पर सफलता को देखते हुए फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने फैसला लिया है कि वो एक ऐसी की कमाल की इंन्सपायर करने वाली कहानी कहानी लेकर फिर से दर्शकों के सामने आएंगे, जिसका नाम राम बोला होगा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Varanasi Movie के सेट पर दिखा डायनासोर, LEAKED PICS देखकर फैंस बोले "ये क्या ला रहे राजामौली..."

गोस्वामी तुलसीदास की जिंदगी पर आधारित होगी Ram Bola

हनुमान अंश के निर्माताओं ने कुछ देर पहले ही राम बोला नाम की एक फिल्म का ऐलान किया है, जो गोस्वामी तुलसीदार की जिंदगी पर आधारित होगी। तरण आदर्श ने राम बोला का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "बड़ी खबर... हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन फिल्म्स ने राम बोला- द इम्मॉर्टरल स्टोरी ऑफ गोस्वामी तुलसीदार का ऐलान कर दिया है। महावीर जैन फिल्म्स और विशाल चतुर्वेदी ने मिलकर हनुमान अंश जैसी कमाल की ब्लॉकबस्टर फिल्म डिलीवर की है और एक दफा फिर से ये जोड़ी साथ आ रही है। ये दोनों साथ मिलकर महाकवि तुलसीदास की जिंदगी पर्दे पर पेश करेंगे।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Allu Arjun ने मुंबई में की Basil Joseph के साथ मुलाकात, जल्द होगी नई मूवी की घोषणा!!

Hanuman Ansh 2 पर भी चल रहा है काम

राम बोला के साथ-साथ डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी इन दिनों हनुमान अंश 2 पर भी काम कर रहे हैं। हनुमान अंश की बम्पर सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट के बारे में प्लान बनाया है, जो जल्द ही रिलीज होगा। ये फिल्म भी बाबा नीम करोली की चमत्कारिक जिंदगी बड़े पर्दे पर पेश करेगी और दर्शकों इतने बड़े संत के बारे में छुपी हुई जानकारी देगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article