बॉलीवुड

Ramayana: यश ने शुरू की रामायण की शूटिंग, सेट से सामने आया एक्टर का नया लुक

Ramayana: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश ने फिल्म रामायण की शूटिंग शरू कर दी है। सोशल मीडिया पर यश की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें यश काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं। फैंस एक्टर के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। रामायण में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।

Image

Ramayana

Ramayana: नितेश तिवारी की रामायण मोस्ट अवेटड फिल्म में से एक बन गई है। अब फैंस पलके बिछाए इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी अब जोरों से चल रही है। हाल ही में शूटिंग सेट से साउथ के सुपरस्टार यश की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर का नया लुक देखने को मिल रहा है।

फिल्म में होगा जबरदस्त एक्शन सीक्वंस

हाल ही में वायरल हो रही तस्वीरें देखकर पता चल रहा है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वंस फैंस को देखने मिलने वाला है। इस फिल्म के लिए इंटरनेशनल स्टंट डायरेक्टर गाय नॉरिस को हायर किया गया है। अब यश और नॉरिस की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही, जिस कारण फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। हाल ही में सेट से सामने आई तस्वीरों में यश अपने जबरदस्त फिजिकल फॉर्म में नजर आ रहे हैं पूरी तरह फिट, इंटेंस और युद्ध के लिए तैयार दिख रहे हैं। उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

दो पार्ट में रिलीज होगी रामायण

रिपोर्ट के अनुसार नितेश तिवारी की रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी। इस फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 तक रिलीज होने वाला है। दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर आएगा। इस फिल्म में राम के रोल में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। वहीं साई पल्लवी सीता के रोल में दिखाई देंगी। सुपरस्टार यश फिल्म में रावण का रोल करने वाले हैं। वारयल फोटोज देखकर लग रहा है कि इंटरनेशनल स्टंट डायरेक्टर गाय नॉरिस पहले रावण का सीक्वंस पूरा करेंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article