Salman Khan's Flop Movies: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) का सभी को इंतजार है। इस मूवी में सलमान खान को आर्मी ऑफिसर के रोल में देखने के लिए हर कोई बेताब हैं। 'मातृभूमि' सलमान खान के करिए के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको सलमान खान की बीती 5 फिल्मों का हाल बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं। आइए देखें ये लिस्ट...
'दबंग' फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स दर्शकों को खूब पसंद आए थे। हालांकि इस मूवी के तीसरे पार्ट यानी 'दबंग 3' की कहानी कुछ खास नहीं थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
सलमान खान के लुक्स को फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में फैन्स ने खूब पसंद किया था। मगर फिल्म की कहानी दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल नहीं रही। यह भी फ्लॉप रही थी।
'अंतिम - द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान को अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ अहम रोल में देखा गया था। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस फ्लॉप ही रही थी।
'किसी का भाई किसी की जान' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सलमान खान के साथ इस मूवी में पूजा हेगड़े नजर आई थी। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
ए आर मुरूगादॉस के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिली थी। यह मूवी बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' से लोगों क काफी उम्मीद है। यह मूवी सलमान खान के करियर को एक बार फिर पटरी पर ला सकती है।