बॉलीवुड

नितेश तिवारी की रामायण के राम ने लक्ष्मण को खिलाया केक, फर्स्ट लुक से पहले वायरल हो रही वीडियो

Ramayana Part 1 : रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मूवी रामायण पार्ट 1 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मूवी की छोटी सी झलक आपको कल दिखाई देने वाली है। फिल्म में क्या होगा और कौन-कौन से किरदार होंगे इसका कल पता चल जाएगा। अब पहली लुक आने से पहले राम और लक्ष्मण का ये मिलन देख लीजिए

Image

Ramayana Part 1 Shooting Wrap Up

Ramayana Part 1: बस एक दिन का और इंतजार फिर रिलीज होगा रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) की मूवी रामायण पार्ट 1( Ramayana Part 1) का पहला वीडियो। जिसमें दिखाई जाएगी फिल्म की छोटी सी झलक। जब से इस खबर का पता चला है फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। हर कोई यह जानने के लिए उत्साहित है कि फिल्म कैसी होने वाली है। और वैसे ही फर्स्ट इंप्रेशन इस लास्ट, जिसे देखने के बाद दर्शक भी अंदाजा लगा पाएंगे कि ये मूवी क्या बड़ा धमाका करने वाली है। वहीं बात करें रामायण की शूटिंग की तो वह कुछ दिन पहले पुरी हो चुकी है। रणबीर कपूर अपना काम निपटाकर छुट्टीयां मनाने निकल पड़े हैं। फर्स्ट लुक आने से पहले रणबीर और उनकी टीम ने एक जश्न मनाया।

रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) जो फिल्म में भगवान राम का किरदार करने वाले हैं उनके भाई बने हैं एक्टर रवि दुबे। रणबीर कपूर और रवि दुबे ने शूटिंग के आखिरी दिन दोनों ने साथ में केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। इस खुशी के मौके पर नितेश तिवारी भी वहाँ मौजूद थे। अब फिल्म के सेट से ये क्लिप वायरल हो रहा है। दरअसल शूट खत्म होने पर रामायण की टीम ने एक छोटी सी पार्टी रखी थी जिसमें रणबीर कपूर ने केक काटकर फिल्म का रैप-अप किया था। उसकी सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज अब वायरल हो रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कल 3 जुलाई को 'रामायण' की पहली झलक देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि 'रामायण' की स्टारकास्ट की झलक के साथ-साथ इस मूवी का लोगो भी मेकर्स 3 जुलाई को ही लॉन्च करेंगे। ताजा जानकारी के मुताबिक निर्माताओं ने 'रामायण' को लेकर 7 मिनट लंबी शोरील पेश करने का फैसला किया है, जिसे देख ऑडियंस अचंभित रह जाएगी।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article