बॉलीवुड

'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर सलमान खान के गुस्सा का शिकार हो गया था लाइटमैन, शीबा चड्ढा ने किया खुलासा

Sheeba Chaddha said about Salman Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस शीबा चड्ढा ने सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि सलमान खान को गुस्सा बहुत आता है। फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर सलमान खान ने कुछ ऐसा कर दिया था कि जिससे एक लाइटमैन चोटिल हो गया था। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...

Image

pic credit-sheeba chaddha/salman khan (instagram)

Sheeba Chaddha said about Salman Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस शीबा चड्ढा इन दिनों अपकमिंग फिल्म रामायण की वजह से चर्चा में बनी हुई है। शीबा चड्ढा, नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में मंथरा का किरदार निभाएंगी। ये फिल्म साल 2026 में दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच शीबा चड्ढा ने सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शीबा ने बताया कि हम दिल दे चुके सनम के सेट पर सलमान खान ने कुछ ऐसा कर दिया था कि जिससे एक लाइटमैन को चोट लग गई थी।

शीबा चड्डा ने सलमान खान को लेकर कही ये बात

सिद्धार्थ कनन से बातचीत के दौरान शीबा चड्ढा ने बताया कि सलमान खान का गुस्सा बहुत खतरनाक है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे याद है हम दिल दे चुके सनम के सेट पर सलमान लड़खड़ाए और गिर गए, फिर गुस्से में सेट से चले गए। उन्होंने दरवाजा इतनी जोर से पटका कि उसके पीछे खड़ा एक बूढा लाइटमैन चोटिल हो गया। मैं तो हैरान थी, अरे बाप रे, क्या स्टार्स के साथ ऐसा होता है?' शीबा ने आगे बताया कि सलमान ने एक सीन के लिए उन्हें गले लगाने से मना कर दिया। इसके बाद संजय भंसाली को फिर से उनसे बात करनी पड़ी।

रामायण में नजर आएंगी शीबा चड्ढा

बताते चलें कि शीबा चड्ढा ने बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक में धमाल मचाया है। शीबा चड्ढा की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। वो अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर में भी नजर आई थी। शीबा चड्ढा जल्द ही रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में अपना जलवा बिखेरने वाली हैं। फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में दिखाई देंगे। वहीं साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी। फैंस रणबीर कपूर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article