जाने-माने फिल्मकार राकेश रोशन ने फैंस को जिम वीडियो शेयर करके हैरत में डाल दिया है। उनका इंस्टाग्राम वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं कि वो 75 साल की उम्र में इस तरह जिम में पसीना बहा रहे हैं। राकेश रोशन वीडियो में बॉक्सिंग ग्लब्स पहने दिख रहे हैं और उनका जोश जवान लड़कों पर भी भारी पड़ता दिख रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बड़े-बड़े सितारे भी राकेश रोशन के कायल हो गए हैं और वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'क्या बात है राकेश जी... आपने तो ऋतिक रोशन की फिटनेस को भी पीछे कर दिया है। आप तो 75 साल की उम्र में भी जवानों की तरह जोश में नजर आ रहे हैं।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'राकेश जी क्या आप दोबारा एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने की सोच रहे हैं? आपकी मेहनत देखकर तो ऐसा ही लग रहा है।'
राकेश रोशन की ताजा वीडियो देखने के बाद लोगों मान रहे हैं कि वो कृष 4 के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे। लोग लगातार कमेंट करके बोल रहे हैं कि राकेश रोशन को खुद कृष 4 में विलेन का रोल निभाना चाहिए। एक व्यक्ति ने लिखा है, '75 की उम्र में इतना जोश और इतनी मेहनत...मुझे लगता है कि आप कृष 3 के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे।'
बताते चलें कि ऋतिक रोशन स्टारर कृष 4 जल्द ही फ्लोर पर जाएगी, जिसका डायरेक्शन खुद कृष स्टार ही करेंगे। राकेश रोशन ने कुछ समय पहले ही ऐलान किया है कि वो कृष 4 का डायरेक्शन नहीं करेंगे। कृष सीरीज को एक नई सोच की जरूरत है, जिसक कारण ऋतिक रोशन ने डायरेक्टर की गद्दी पर खुद बैठने का फैसला लिया है। वैसे आपके अनुसार राकेश रोशन फिल्म कृष 4 के लिए परफेक्ट विलेन हैं या नहीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
