Radhika Merchant Bachelor Party : भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी( Mukesh Ambani) की छोटे बेटे अनंत अंबानी( Anant Ambani) की शादी राधिका मर्चंट( Radhika Merchant) से जल्द ही होने वाली है। इससे पहले अनंत और राधिका ने एक ग्रैंड प्री वेडिंग इवेंट रखा था। हिन अब शादी से पहले राधिका मर्चेंट ने अपनी सहेलियों के साथ बैचलर पार्टी रखी। इस पार्टी में राधिका की ब्राइडमेड खूब मस्ती करती नजर आई। वहीं जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor0) ने भी अपनी दोस्त राधिका के साथ खूब इन्जॉय किया। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
बीती रात ब्राइड टू बी राधिका मर्चेंट( Radhika Merchant) का ब्राइडल शॉवर हुआ और जाह्नवी कपूर( Janhvi Kapoor) इस पार्टी का हिस्सा रही। राधिका की सगाई अनंत अंबानी से हो चुकी है और शादी इसी साल 12 जुलाई को होने वाली है । इससे पहले राधिका ने दोस्तों के साथ पार्टी की, उन्होंने अपनी पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर भी नजर आ रही है, इस स्टोरी को जान्हवी ने भी दोबारा शेयर किया है। बता दें कि ब्राइडल शॉवर की थीम गुलाबी रंग थी सभी ब्राइडमेट को पिंक पजामा में देखा गया। वहीं गुलाबी और सफेद फ्लावर्स से रूम को सजाया गया था। होने वाली दुल्हन और उसकी सहेलियाँ गुलाबी और सफेद गद्दों पर बैठी थीं। सभी ब्राइडमेड सिर पर टियारा पहने नजर आईं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सभी कैसे मस्ती कर रहे हैं। राधिका ने तस्वीर को कैप्शन के साथ साझा किया, “सर्वश्रेष्ठ के साथ खुश।
बताते चले की राधिका मर्चन्ट और जान्हवी कपूर अच्छे दोस्त हैं। जान्हवी राधिका के प्री वेडिंग इवेंट में उनकी ब्राइडमेड बनी थी, राधिका की एंट्री पर जान्हवी ने फूल बरसाए थे।
