बॉलीवुड

'Pyaar Ka Punchnama 3' के लिए कार्तिक आर्यन और लव रंजन ने फिर मिलाया हाथ !! इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Kartik Aaryan's Pyaar Ka Punchnama 3: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री के बिजी एक्टर्स में से एक हैं। आने वाले दिनों में उनके पास कई ऐसे दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं जिनका इंतजार उनके फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। वहीं अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर लव रंजन के साथ 'प्यार का पंचनाम 3' के लिए हाथ मिला लिया है।

Image

Kartik and Luv

Kartik Aaryan's Pyaar Ka Punchnama 3: कार्तिक आर्यन ने लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से ही बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म की सफलता ने कार्तिक आर्यन को रातोंरात स्टार बना दिया था। हालांकि फिल्म के दूसरे पार्ट को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने एक बार फिर लव रंजन के साथ 'प्यार का पंचनाम 3' (Pyaar Ka Punchnama 3) के लिए हाथ मिला लिया है। इस फिल्म की शूटिंग आने वाले दिनों शुरू की जाएगी।

पिंकविला से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि लव रंजन, कार्तिक आर्यन, अभिषेक पाठक और कुमार मंगत पाठक 'प्यार का पंचनामा 3' के लिए फिर से जुड़ने को उत्साहित हैं। वे काफी लंबे समय से फिल्म पर कर रहे हैं। लव रंजन इस समय रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म को डायरेक्ट करने में बिजी हैं। एक बार इस फिल्म की शूटिंग पूरा होने के बाद वो 'प्यार का पंचनाम 3' पर काम शुरू कर देंगे। 'दृश्यम 2' के प्रमोशन पर भी फिल्म निर्माता और निर्देशक अभिषेक पाठक ने 'प्यार का पंचनाम 3' बनाने को लेकर पुष्टि की थी। फिल्म निर्माता ने कहा था, 'यह हमारे लिए एक प्रिय फ्रेंचाइजी है और हम सभी तीसरे पार्ट को बनाना चाहते हैं। इस फिल्म के जरिए ही हम सभी ने अपनी जर्नी शुरू की है। मैं हमेशा कहता हूं कि किसी भी फिल्म के लिए उसकी स्क्रिप्ट बहुत मायने रखती है।'

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'फ्रेडी' का टीजर मेकर्स ने जारी किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। इसके अलावा अभिनेता के पास शहजादा, सत्यप्रेम की कथा, आशिकी 3, कैप्टन इंडिया और कबीर खान की अगली फिल्म है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article