Pulkit Samrat Reaches Manesar To Marry Kriti Kharbanda: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पुल्कित सम्राट अपनी फिल्मों और एक्टिंग के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। जल्द ही वह एक्ट्रेस कृति खरबंदा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों बीते कई सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं और कल वे परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। खास बात तो यह है कि घोड़ी चढ़ने और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) को सात जन्मों के लिए अपना बनाने के लिए पुल्कित सम्राट (Pulkit Samrat) मानेसर भी पहुंच गए हैं, जहां वह एक्ट्रेस संग शादी करेंगे।
पुल्कित सम्राट (Pulkit Samrat) का इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीले कुर्ते में नजर आए। पुल्कित सम्राट का इस कुर्ते में लुक देखने लायक रहा। दूल्हा बनने से पहले ही पुल्कित सम्राट बेहद डैशिंग लगे। बता दें कि कृति खरबंदा उनसे एक दिन पहले ही परिवार के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गई थीं। वह एयरपोर्ट पर ब्लू ड्रेस में स्पॉट भी हुई थीं, जिसमें उनका खूबसूरत लुक देखने लायक रहा।
पुल्कित सम्राट (Pulkit Samrat) का वीडियो देख फैंस भी खूब तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें बधाइयां देते हुए लिखा, "पुराना प्यार। चलो आखिरकार दोनों बंधन में बंध रहे हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं बहुत खुश हूं, दोनों को तहे दिल से बधाइयां।" बता दें कि पुल्कित सम्राट और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) हरियाणा के मानेसर में स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत में शादी रचाएंगे। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्तों की ही मौजूदगी रहेगी।
पुल्कित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) की डेटिंग लाइफ की बात करें तो दोनों बीते 2019 से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। साल की शुरुआत में ही पुल्कित और कृति का रोका भी हुआ था, जिसमें केवल परिवार शामिल था।
