टीवी मसाला

TMKOC: राज अनादकट संग सगाई की खबरों पर मुनमुन दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, जमाने को बताया मामले का सच

TMKOC Munmun Dutta Reaction On Engagement Rumors With Raj Anadkat: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने जयपुर में राज अनादकट संग सगाई कर ली है। इस मामले पर अब खुद बबीता जी का रिएक्शन आया है। उन्होंने मामले का सच दुनिया को बताया है।

Image

राज अनादकट संग सगाई की खबरों पर मुनमुन दत्ता ने तोड़ी चुप्पी

TMKOC Munmun Dutta Reaction On Engagement Rumors With Raj Anadkat: टीवी के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सालों से छोटे पर्दे पर राज कर रहा ये शो अक्सर चर्चा में बना रहता है। लेकिन हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की जगह इसके दो सितारे सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, बीते दिन खबर आई थी कि शो में बबीता जी का रोल अदा करने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और टप्पू का किरदार निभा चुके राज अनादकट ने जयपुर में परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है। वहीं अब इस मामले पर खुद मुनमुन दत्ता और राज अनादकट (Raj Anadkat) की टीम का रिएक्शन आया है।

मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने मामले को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की, साथ ही राज अनादकट (Raj Anadkat) संग सगाई की इन खबरों को रफा-दफा किया। उन्होंने कहा, "ये खबर पूरी तरह से बकवास और झूठी है। इसमें कोई भी सच नहीं है। और सच बताऊं तो मैं उन नकली चीजों पर अपनी ऊर्जा नहीं गंवाना चाहती, जो बार-बार सामने आती हैं।" बता दें कि मुनमुन दत्ता ने इंटरव्यू के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी साझा की, जिसमें उन्होंने चाय के कप के साथ लिखा, "झूठी खबरें तो चलती रहेंगी। लेकिन मेरी गर्ल गैंग के साथ शाम की चाय के इस मजे को कोई मात नहीं दे सकता।"

मुनमुन दत्ता ने मामले पर दिया रिएक्शन

मुनमुन दत्ता ने मामले पर दिया रिएक्शन

मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के अलावा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के राज अनादकट (Raj Anadkat) ने भी मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। उनकी टीम ने खबरों को झूठा करार देते हुए कहा, "आप सभी को नमस्कार। आप लोगों को ये बात साफ करनी है कि जो चीज सोशल मीडिया पर चल रही है वो पूरी तरह से झूठ और आधारहीन है-टीम राज अनादकट।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article