बॉलीवुड

Priyanka Chopra के हाथ लगी Sanjay Leela Bhansali की धांसू एक्शन फिल्म !! टाइटल नहीं हुआ अनाउंस

Priyanka Chopra in Sanjay Leela bhansali's Next: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की एक नई एक्शन मूवी के लिए हाथ मिला लिया है। लंबे समय बाद प्रियंका हिंदी मूवी में दिखाई देंगी।

Image

Priyanka Chopra and Sanjay Leela Bhansali

Priyanka Chopra in Sanjay Leela bhansali's Next: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन भी किए। प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद भी आया है। प्रियंका चोपड़ा को लेकर जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक एक्ट्रेस ने अब इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की एक नई एक्शन मूवी साइन की है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में संजय लीला भंसाली के साथ एक बड़ी फिल्म को लेकर बातचीत की है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार प्रियंका चोपड़ा भी अपनों नेक्स्ट हिंदी मूवी को लेकर बेहद उताषित हैं और इसीलिए वह इसे जल्द ही फाइनल करना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा इस समय कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं और उन्होंने कई निर्माताओं से भी मुलाकात की है। सुनने में आ रहा है कि संजय लीला भंसाली और प्रियंका चोपड़ा की नेक्स्ट एक एक्शन मूवी होने वाली है, जो अलग अवधि पर बेस्ड होगी। प्रियंका चोपड़ा को भी यह प्रोजेक्ट काफी पसंद आया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को आखिरी बार फिल्म 'लव अगेन' में देखा गया था। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा को जल्द ही फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'जी ले जरा' में देखा जाएगा। इस फिल्म में वो आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article