Priyanka Chopra Congratulate Parineeti Chopra And Raghav Chadha: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर दिवाली पर ढेर सारी खुशियों ने दस्तक दी है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा है। इस बात की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। परिणीति चोपड़ा ने आज ही बेटे को जन्म दिया। वहीं छोटी बहन के मां बनते ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की खुशी भी सातवें आसमान पर नजर आई। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra), राघव चड्ढा और अपने चाचा-चाची को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट भी देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "बधाई हो परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा, रीना चोपड़ा और पवन चोपड़ा।" बता दें कि परिणीति चोपड़ा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। दोनों की बॉन्डिंग बेहद खूबसूरत है। जब परिणीति चोपड़ा ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर दी थी, तब भी प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर अपनी बहन को बधाइयां दी थीं। प्रियंका चोपड़ा भले ही परिणीति व राघव की शादी में शामिल नहीं हुई थीं, लेकिन एक्ट्रेस की सगाई में उन्होंने बड़ी बहन का फर्ज बखूबी अदा किया था।

फोटो क्रेडिट- प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम
वहीं परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की बात करें तो एक्ट्रेस को लेकर बीते दिन ही खबर आई थी कि वह डिलीवरी के लिए दिल्ली आई हैं। दूसरी ओर आज ही एक्ट्रेस को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया, जहां उनके पति राघव चड्ढा भी उनका ध्यान रखने पहुंचे। कुछ वक्त बाद ही राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। उनकी पोस्ट को देख भारती सिंह, मोनालिसा, अनन्या पांडे, हरभजन सिंह, आयुष्मान खुराना, सोनी राजदान और आदित्य ठाकरे जैसे कई सितारों ने कमेंट कर बधाइयां दीं। बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने साल 2023 में 24 सितंबर को सात फेरे लिए थे। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे।
